बिजनेस

Adani Group Stocks: हिंडनबर्ग को SEBI का नोटिस, अडानी ग्रुप के शेयरों का कैसा है हाल, जानिए

Adani Group Stocks: हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर अपने शेयरों के भाव में हेराफेरी का आरोप लगाया था। अब हिंडनबर्ग को सेबी ने कारण बताओ नोटिस भेजा है।

Image

फोकस में अडानी ग्रुप के शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • SEBI ने हिंडनबर्ग को भेजा नोटिस
  • भेजा गया कारण बताओ नोटिस
  • चर्चा में अडानी ग्रुप के शेयर

Adani Group Stocks: पूंजी बाजार नियामक SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने अमेरिकी 'शॉर्ट-सेलर' और इन्वेस्टमेंट रिसर्च कंपनी 'हिंडनबर्ग रिसर्च' को अडानी ग्रुप के शेयरों पर दांव लगाने में नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर शेयरों के भाव में हेराफेरी और वित्तीय गड़बड़ियों का आरोप लगाया था। हिंडनबर्ग को मिले सेबी के नोटिस के बीच अडानी ग्रुप के शेयरों का क्या है हाल, आगे जानिए।

ये भी पढ़ें -

कैसा है अडानी ग्रुप के शेयरों का हाल (बीएसई पर करीब साढ़े 9 बजे)

  • अडानी टोटल गैस : 2.21 फीसदी की तेजी
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशन : 1.09 फीसदी की तेजी
  • अडानी विल्मर : 0.77 फीसदी की तेजी
  • अडानी ग्रीन एनर्जी : 0.11 फीसदी की तेजी
  • अडानी पावर : 0.05 फीसदी की तेजी
  • अडानी एंटरप्राइजेज : 0.50 फीसदी की गिरावट
  • अडानी ग्रीन एनर्जी : 0.03 फीसदी की कमजोरी

क्या है हिंडनबर्ग का जवाब

अमेरिकी कंपनी ने बताया कि सेबी ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उसने इस नोटिस को 'बेतुका' और 'पूर्व-निर्धारित उद्देश्य की पूर्ति के लिए गढ़ा गया' बताया। उसने कहा कि यह 'भारत में सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को उजागर करने वालों को चुप कराने और डराने का प्रयास है।'

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article