बिजनेस

HUDCO, IREDA और BEL के शेयरों में दिख रही मजबूती, कुनाल परार ने बताए शॉर्ट टर्म टारगेट

शेयर बाजार में HUDCO, IREDA और BEL के शेयरों ने पिछले कुछ दिनों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मार्केट एक्सपर्ट कुनाल परार ने इन तीनों स्टॉक्स के लिए शॉर्ट टर्म निवेश की सलाह दी है। HUDCO के लिए 245 रुपये-265 रुपये, IREDA के लिए 185 रुपये-195 रुपये और BEL के लिए 400 रुपये-470 रुपये तक के टारगेट बताए गए हैं। परार का मानना है कि इन शेयरों में अभी और तेजी की संभावना है, हालांकि BEL में नई खरीदारी से बचने की सलाह दी गई है क्योंकि इसमें पहले ही रैली हो चुकी है।

Image

शेयर बाजार में तगड़ा मुनाफा!

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

शेयर बाजार में पिछले कुछ सत्रों से HUDCO, IREDA और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बीते एक हफ्ते में इन शेयरों ने निवेशकों को 15% तक का शानदार रिटर्न दिया है। चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट कुनाल परार ने इन तीनों स्टॉक्स पर सकारात्मक रुख जाहिर किया है और शॉर्ट टर्म के लिए निवेश की सलाह दी है।

HUDCO शेयर प्राइस टारगेट

कुनाल परार का कहना है कि HUDCO के शेयरों के चार्ट में अच्छा मोमेंटम नजर आ रहा है। उन्होंने HUDCO के लिए दो टारगेट ₹245 और ₹265 के बताए हैं। उन्होंने स्टॉप लॉस ₹214 रखा है। इसका वर्तमान शेयर मार्केट प्राइस (CMP) NSE पर ₹234.21 है।

IREDA शेयर प्राइस टारगेट

IREDA के शेयरों ने ₹170 के ऊपर ब्रेकआउट दिया है, जिससे चार्ट पर मजबूत बेस बनता दिख रहा है। परार ने IREDA के लिए शॉर्ट टर्म में ₹185 और ₹195 के टारगेट बताए हैं। स्टॉप लॉस ₹165 रखा गया है। CMP ₹173 है।

BEL शेयर प्राइस टारगेट 2025

BEL के शेयरों को लेकर भी कुनाल परार का नजरिया सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि BEL का चार्ट स्ट्रॉन्ग मोमेंटम दिखा रहा है। शॉर्ट टर्म के लिए टारगेट ₹400 और ₹410 है। यदि BEL ₹410 के ऊपर टिकता है, तो अगला लक्ष्य ₹470 हो सकता है। हालांकि परार ने फिलहाल नए निवेश से बचने की सलाह दी है क्योंकि स्टॉक पहले ही तेज़ी से भागा है। CMP ₹363.40 (NSE पर)।

निवेशकों के लिए सुझाव

अगर आपके पोर्टफोलियो में ये शेयर हैं, तो आप फिलहाल इन्हें होल्ड कर सकते हैं। नई खरीदारी के लिए HUDCO और IREDA बेहतर विकल्प माने जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article