Share Market Today : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को कारोबार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में Nifty करीब 0.20% ऊपर 22,599 के आसपास और Sensex 147 अंक की बढ़त के साथ 72,530 के करीब कारोबार करता दिखा। बाजार में खरीदारी का असर सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ब्रॉडर मार्केट में तेजी ज्यादा दिखाई दी।
Nifty की शुरुआत बढ़त के साथ
Nifty ने 22,603.25 के स्तर पर ओपनिंग की और शुरुआती कारोबार में 22,628.10 का हाई बनाया। इसका शुरुआती लो 22,561.60 रहा। पिछले बंद 22,555.75 के मुकाबले इंडेक्स करीब 0.18-0.20% ऊपर बना हुआ था। Sensex की तस्वीर भी लगभग ऐसी ही रही। इंडेक्स 72,508.05 पर खुला और 72,594.21 का हाई बनाया। शुरुआती कारोबार में यह करीब 147 अंक या 0.20% ऊपर था।
कहां से मिली मार्केट को असल ताकत?
बाजार में आज ब्रेड्थ मजबूत है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से बाजार में 2,058 शेयरों में तेजी, जबकि 779 शेयरों में गिरावट रही। बाजार को यह ताकत ब्रॉडर मार्केट से मिल रही है। जहां, Nifty Smallcap 100 में करीब 0.70%, Smallcap 250 में 0.70%, Smallcap 500 में 0.73% और Nifty Midcap 100 में करीब 0.33% की तेजी है। इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों की दिलचस्पी सिर्फ बड़े इंडेक्स शेयरों तक सीमित नहीं है।
प्राइवेट बैंकों के शेयर चमके
सेक्टोरल मार्केट में फिलहाल Nifty Private Bank करीब 0.86% ऊपर रहा और यह प्रमुख सेक्टरों में सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स बना। Financial Services भी करीब 0.60% ऊपर रहा। इसके अलावा Metal 0.54%, Consumer Durables 0.53%, FMCG 0.45% और Financial Services ex-Bank 0.41% की बढ़त में रहे। दूसरी ओर IT 0.37%, Auto 0.33% और Healthcare Index करीब 0.44% नीचे रहा। Pharma और PSU Bank में भी मामूली कमजोरी रही।
वोलैटिलिटी घटी, VIX 2.58% फिसला
बाजार में शुरुआती तेजी के साथ वोलैटिलिटी भी कम हुई है। India VIX 2.58% गिरकर 14.39 पर आ गया। VIX में गिरावट आम तौर पर बाजार में निकट अवधि की घबराहट कम होने का संकेत देती है। विक्स में राहत के पीछे वैश्विक सपोर्ट है। Dow Jones Futures करीब 0.14% ऊपर है। एशियाई बाजारों में Nikkei करीब 0.52%, Hang Seng 0.68% और Jakarta Composite 1.12% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।
क्रूड और रुपये ने बढ़ाया तनाव
फिलहाल मार्केट भले ही पॉजिटिव ट्रेड कर रहा है। लेकिन, क्रूड और रुपया मार्केट का मूड बिगाड़ सकते हैं। क्योकि, Brent Crude करीब $100.62 प्रति बैरल पर है। जबकि, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर 96.39 पर कारोबार कर रहा है।
