बिजनेस

Share Market Today: नए ऑल-टाइम हाई पर बंद हुए Sensex-Nifty, विप्रो, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक में आई मजबूती

Share Market Today 18 June: घरेलू शेयर बाजार सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। शेयर बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी आई। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 308 अंक चढ़कर 77,301.14 अंक के अपने नए ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ।

Image

नए ऑल-टाइम हाई पर Sensex-Nifty

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में तेजी
  • सेंसेक्स-निफ्टी ने छुआ नया रिकॉर्ड लेवल
  • टाइटन और इंफोसिस में तेजी

Share Market Today 18 June: घरेलू शेयर बाजार सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। शेयर बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी आई। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 308 अंक चढ़कर 77,301.14 अंक के अपने नए ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 92.30 अंक की बढ़त के साथ 23,557.90 अंक के अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच कर बंद हुआ। सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से विप्रो, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों को सबसे अधिक तेजी दिख रही है। मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में हैं।

ये भी पढ़ें -

कैसा है एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

एसएंडपी 500 सोमवार को बढ़कर नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 0.77% बढ़कर 5,473.23 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.95% बढ़कर 17,857.02 पर बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 188.94 अंक या 0.49% बढ़कर 38,778.10 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल के रेट कहां पहुंचे

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.12 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को खरीदार रहे और शुद्ध रूप से 2,175.86 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे। शेयर बाजार सोमवार को बकरीद के मौके पर बंद थे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article