बिजनेस

Share Market Today: चुनावी रिजल्ट पर मार्केट का ऐसा रहा रिएक्शन, जानें कौन रहे गेनर्स और लूजर्स

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 8, 2022, 04:16 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 08 December 2022: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन और गुजरात और ह‍िमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों के दिन निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

Image

Share Market Today: चुनावी रिजल्ट पर मार्केट का ऐसा रहा रिएक्शन, जानें कौन रहे गेनर्स और लूजर्स

Photo : BCCL

Share Market News Today, 08 Dec 2022: हर जगह चर्चा इस बात की हो रही है कि गुजरात (Gujarat Election Result) और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कौन हारा और कौन जीता। इसके अलावा लोगों का ध्यान आम आदमी पार्टी (AAP) की एंट्री की ओर भी है। गुजरात और ह‍िमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों (Himachal Pradesh Election Result) के दिन शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कोई उत्‍साह देखने को नहीं मिला था। अब कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त पर बंद हुए।

गुरुवार को दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 160.00 अंक यानी 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 62,570.68 के स्तर पर बंद हुआ। इसी की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 48.85 अंक (0.26 फीसदी) के उछाल के साथ 18,609.35 के स्तर पर बंद हुआ।

फायदे में रही ये कंपनियां

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,89,70,942.63 करोड़ रुपये हो गया। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एल एंड टी, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एम एंड एम, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, मारुति, एचडीएफसी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर बढ़त पर बंद हुए।

लाल निशान पर बंद हुई ये कंपनियां

गिरावट वाली कंपनियों की बात करें, तो आज रिलायंस, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, टाइटन, आईटीसी, टेक महिंद्रा, डॉक्टर रेड्डी, बजाज फाइनेंस, विप्रो, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, टीसीएस, पावर ग्रिड और सन फार्मा शामिल हैं।

डॉलर के मुकाबले बढ़ा रुपया

गुरुवार को निफ्टी आईटी, फार्मा और रियल्टी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक के शेयरों में बढ़त आई। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी डॉलर की तुलना में आज भारतीय रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 82.43 के स्तर पर बंद हुआ।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article