बिजनेस

Share Market Today: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स में भी जोरदार उछाल

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 28, 2022, 01:16 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 28 November 2022: शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने पिछले सत्र में यानी शुक्रवार को 369.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

Image

Share Market Today: नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा निफ्टी

Photo : iStock

Share Market News Today, 28 Nov 2022: सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में सुस्ती रही, लेकिन बाद में विदेशी कोषों की आवक की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी में सुधार हुआ। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 122.88 अंकों की गिरावट के साथ 62170.76 पर खुला था। वहीं व्यापक एनएसई निफ्टी 35.90 अंक फिसलकर 18476.90 के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार में उछाल आया और निफ्टी 19 अक्टूबर 2021 के बाद पहली बार रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इसने 18,604 के पिछले रिकॉर्ड हाई को पार कर लिया।

दोपहर 1 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 384.64 अंक यानी 0.62 फीसदी ऊपर 62,678.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 88.30 अंक (0.48 फीसदी) बढ़कर 18601.05 के स्तर पर था।

खबर लिखने के समय तक ऐसा था प्रमुख शहरों का हाल -

SENSEX

SENSEX

(स्रोत: BSE)

इस हफ्ते इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार

एक्सपर्ट्स की मानें, तो इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा वृहद आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक रुख से तय होगी। इस सप्ताह के दौरान वाहन बिक्री के मासिक आंकड़े जारी होंगे, जो बाजार को दिशा देने में भूमिका निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 630.16 अंक यानी एक फीसदी चढ़कर 62,293.64 के स्तर पर बंद हुआ था। यह इसका सर्वकालिक उच्च स्तर है। निफ्टी भी 18,512.75 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की टॉप 10 में से नौ कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप

बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 में से नौ कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 79,798.3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा फायजा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस को हुआ।

आज निफ्टी मेटल, फार्मा और रियल्टी के अलावा सभी सेक्टर्स बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article