बिजनेस

Share Market Today: शेयर बाजार में मचा धमाल, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 26, 2022, 04:01 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 26 December 2022: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,77,99,750.13 करोड़ रुपये हो गया।

Image

Share Market Today: शेयर बाजार में मचा धमाल

Photo : BCCL

Share Market News Today, 26 Dec 2022: हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिला। कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में 900 अंकों से भी ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी मजबूती के साथ बंद हुआ और 18 हजार के पार चला गया। सेंसेक्स 721.13 अंक यानी 1.20 फीसदी मजबूत होकर 60,566.42 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 207.80 अंक (1.17 फीसदी) ऊपर 18,014.60 के स्तर पर बंद हुआ।

कैसा रहा आज का बाजार? जानिए कैसी हुई बाजार की क्लोजिंग?

सोमवार को बाजार बंद होते समय ऐसा था सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों का हाल -

sensex

sensex

(स्रोत: BSE)

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए थे। डाउ जोंस (Dow Jones) 176 अंक यानी 0.53 फीसदी बढ़ा था। नैस्डैक (Nasdaq) में करीब 0.21 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी। S &P 500 में 0.59 फीसदी की तेजी आई थी। यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला एक्शन देखने को मिला। FTSE 100 और DAX हरे निशान पर बंद हुए। इनमें क्रमश: 0.05 फीसदी और 0.19 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। वहीं CAC 40 में 0.20 फीसदी की गिरावट आई।

फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर्स में आई तेजी

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें, तो आप निफ्टी फार्मा के अलावा सभी सेकट्रस लाल बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें बैंक, ऑटो, फाइनेंस, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी शामिल हैं।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article