बिजनेस

Indian Stock Market Today: शेयर बाजार ने की वापसी, सेंसेक्स 270 अंक और निफ्टी 89 अंक हुआ मजबूत

Share Market Today: शेयर बाजार लगातार ऊपर चढ़ रहा था और नए-नए रिकॉर्ड स्तर छू रहा था। मगर 20 दिसंबर को आई गिरावट से निवेशकों में घबराहट हो सकती है।

Image

कैसा रहेगा शेयर बाजार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिकी शेयर बाजार में आई गिरावट
  • 476 अंक फिसला डॉव जोंस
  • एशियाई बाजारों में भी कमजोरी

Share Market Today: बुधवार को अचानक आई भारी गिरावट के बाद गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में कमजोरी दिख रही थी। मगर दोपहर तक शेयर बाजार ने वापसी कर ली है। करीब 1.30 बजे सेंसेक्स 270 अंक या 0.38% की मजबूती के साथ 70,777 पर और निफ्टी 89 अंक या 0.42% की मजबूती के साथ 21,239.50 पर है। शेयर बाजार लगातार ऊपर चढ़ रहा था और नए-नए रिकॉर्ड स्तर छू रहा था। मगर 20 दिसंबर को इसमें गिरावट आई। इस गिरावट के कई कारण माने जा रहे हैं। इनमें अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट, निवेशकों द्वारा की जा रही मुनाफावसूली और बढ़ते कोविड मामले शामिल हैं।

अमेरिकी बाजारों में कमजोरी

अमेरिकी बाजारों में कमजोरी के बाद आज एशियाई बाजारों (Asian Market) में गिरावट दिख रही है। इसका भी भारतीय शेयर बाजार पर निगेटिव असर पड़ रहा है। पहले बात करें अमेरिकी शेयर मार्केट की तो डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones) 475.92 अंक या 1.27% गिरकर 37,082.00 पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डैक कम्पोजिट (Nasdaq Composite) 1.50% फिसलकर 14,777.94 पर और एस एंड पी 500 (S&P 500) 1.47% गिरकर 4,698.35 पर आ गया, जो सितंबर के बाद से इसका सबसे खराब दिन है।

जानिए एशियाई बाजारों का हाल

गुरुवार को सुबह के समय हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 53.7 अंक या 0.32 फीसदी की कमजोरी के साथ 16,560.07 पर है। चीन का एसएसई कंपोजिट (SSE Composite) सपाट 2,904.02 पर है, जबकि अब तक के कारोबार में यह 2822.56 तक फिसला है।

वहीं साउथ कोरिया का कॉस्पी (KOSPI) 15.43 अंक या 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 2,598.87 पर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजारों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article