बिजनेस

Azad Engineering IPO: आजाद इंजीनियरिंग को मिल रहा शानदार रेस्पॉन्स, 440 रु है GMP, सचिन का लगा है पैसा

Azad Engineering IPO GMP: आजाद इंजीनियरिंग के आईपीओ में शेयरों का ऊपरी भाव 524 रु है। मौजूदा जीएमपी के आधार पर ये 964 रु पर लिस्ट हो सकता है। मगर जीएमपी लिस्टिंग तक घट भी सकता है।

Image

आज़ाद इंजीनियरिंग आईपीओ जीएमपी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • खुल गया आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ
  • 440 रु है कंपनी के शेयर का जीएमपी
  • बीएसई-एनएसई पर लिस्ट होगा शेयर

Azad Engineering IPO GMP: बुधवार 20 दिसंबर को आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) का आईपीओ (IPO) खुल गया। इस कंपनी में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी निवेश किया हुआ है। ये आईपीओ इश्यू शुक्रवार 22 दिसंबर को बंद होगा। इसके आईपीओ को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। इसका आईपीओ पहले दिन करीब साढ़े 4 बजे तक 3 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो गया। आजाद इंजीनियरिंग के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 499-524 रु है। कंपनी पब्लिक इश्यू के जरिए 740 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ के बाद कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट होगा। इस इश्यू में लॉट साइज 28 शेयरों की है। यानी आपको एक लॉट के लिए 28 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।

कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार आजाद इंजीनियरिंग के आईपीओ का जीएमपी (GMP) 440 रु है। जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) संकेत देता है कि शेयर कितने पर लिस्ट हो सकता है।

आजाद इंजीनियरिंग के आईपीओ में शेयरों का ऊपरी भाव 524 रु है। मौजूदा जीएमपी के आधार पर ये 964 रु पर लिस्ट हो सकता है। मगर जीएमपी लिस्टिंग तक घट भी सकता है।

कब होंगे शेयर अलॉट

आजाद इंजीनियरिंग के शेयर 26 दिसंबर को अलॉट होंगे। वहीं इसकी लिस्टिंग 28 दिसंबर को हो सकती है। आजाद इंजीनियरिंग एयरोस्पेस, डिफेंस, एनर्जी और ऑयल-एंड सेक्टरों में सर्विसेज देती है। FY23 में इसकी इनकम 251.68 करोड़ रु रही, जो कि FY22 193.19 करोड़ रु थी। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 27.97 करोड़ रु से घटकर 8.51 करोड़ रु रहा था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article