बिजनेस

Share Market Today, 17 January 2024: ऑटो-बैंकिंग शेयरों में बिकवाली और ईरान-पाकिस्तान के बीच तनाव से टूटा बाजार, सेंसेक्स 1579 अंक नीचे

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 17 January 2024: बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 3,73,28,580.13 करोड़ रु है। जबकि कल शेयर बाजार बंद होने पर इन कंपनियों की मार्केट कैपिटल 3,74,95,260.82 करोड़ रु थी। यानी आज कारोबार के पहले घंटे में निवेशकों के 166680.69 करोड़ रु का नुकसान हुआ है।

Image

शेयर बाजार में भारी गिरावट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में भारी गिरावट
  • निवेशकों के डूबे 1.66 लाख करोड़
  • ईरान-पाकिस्तान के बीच तनाव का असर

Share Market News Today, 17 January 2024: कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। आज सेंसेक्स में 1500 से अधिक अंकों की गिरावट आई है। 3 बजे ये करीब 1580 अंकों की गिरावट के साथ 71,549.08 पर है। आज ऑटो और बैंकिंग शेयरों बिकवाली दिख रही है। वहीं ईरान और पाकिस्तान के बीच तनाव से भी बाजार पर दबाव है। निफ्टी में भी गिरावट है। निफ्टी 22032.20 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 21,647.25 पर खुलकर इस समय करीब 391 अंकों की कमजोरी के साथ 21,641.30 पर है।

ये भी पढ़ें -

कितना हुआ निवेशकों को नुकसान

इस समय बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 3,73,28,580.13 करोड़ रु है। जबकि कल शेयर बाजार बंद होने पर इन कंपनियों की मार्केट कैपिटल 3,74,95,260.82 करोड़ रु थी। यानी आज कारोबार के पहले घंटे में निवेशकों के 166680.69 करोड़ रु का नुकसान हुआ है।

बीएसई सेंसेक्स पर बुधवार के टॉप 5 तेजी (Top 5 Gainer) वाले शेयर

  • टीसीएस : 0.98 फीसदी
  • एचसीएल टेक : 0.97 फीसदी
  • इंफोसिस : 0.49 फीसदी
  • टेक महिंद्रा : 0.42 फीसदी
  • टाइटन : 0.33 फीसदी

बीएसई सेंसेक्स पर बुधवार के टॉप 5 गिरावट (Top 5 Loser) वाले शेयर

  • एचडीएफसी बैंक : 5.85 फीसदी
  • टाटा स्टील : 2.11 फीसदी
  • कोटक महिंद्रा बैंक : 2.00 फीसदी
  • मारुति सुजुकी: 1.40 फीसदी
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा : 1.22 फीसदी

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article