बिजनेस

Share Bazar Today: शेयर बाजार में हो सकती है कमजोर शुरुआत, ये फैक्टर रहेंगे हावी

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 13 april 2023: आज शेयर बाजार में कमजोर या फ्लैट शुरुआत हो सकती है। इस बीच कई शेयरों पर नजर रहेगी।

Image

आज शेयर बाजार में हो सकती है कमजोर शुरुआत

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में हो सकती है कमजोर शुरुआत
  • अमेरिकी बाजार में कल आई गिरावट
  • एशियाई बाजारों में है मिला-जुला रुख

Share Bazar Today: आज शेयर बाजार के लिए कारोबारी हफ्ते का चौथा और अंतिम कारोबारी दिन है, क्योंकि शुक्रवार को अंबेडकर जयंती के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा। आज शेयर बाजार में कमजोर या फ्लैट शुरुआत होने की संभावना है। सुबह एशियन मार्केट में मिला-जुला रुख दिख रहा है। सुबह के समय SGX निफ्टी 4.5 या 0.03% की कमजोरी के साथ 17875 पर है। वहीं निक्कई करीब 26 अंकों की मजबूती के साथ 28108.67 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट 3.5 अंक नीचे फिसल कर 3323.68 पर है।

ग्लोबल मार्केट का हाल

ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो अमेरिका बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 60 अंक, जबकि नैस्डैक 102 अंक और एसएंडपी 500 करीब 9 अंक नीचे गिरा। फेडरल रिजर्व की मार्च पॉलिसी मीटिंग के मिनटों के बाद बुधवार को यूएस शेयरों में गिरावट आई, जिसमें कहा गया कि क्षेत्रीय बैंक लिक्विडिटी संकट को लेकर कई फेडरल ओपन मार्केट्स कमेटी (एफओएमसी) के सदस्य चिंतित हैं। हालांकि यूरोपीय बाजार कल हल्की तेजी के साथ बंद हुए।

ये शेयर रहेंगे फोकस में

टीसीएस : कल कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 11,392 करोड़ रु हो गया।

एचडीएफसी बैंक : 300 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन के लिए एक्सपोर्ट-इंपोर्ट (एक्जिम) बैंक ऑफ कोरिया के साथ एक मास्टर इंटरबैंक क्रेडिट समझौता किया।

ओएमसी शेयर : ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों पर नजर रहेगी, क्योंकि सिंगापुर जीआरएम 5.2/बीबीएल से घटकर 3.7/ बीबीएल पर आ गया

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक : संजय अग्रवाल की एमडी & सीईओ पद पर दोबारा नियुक्ति हुई है

बजाज फाइनेंस : बजाज फाइनेंस ने दो बॉन्ड के जरिए 1,955 करोड़ रुपये जुटाए हैं

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। शेयर बाजार में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article