Share Market News Today, 10 Jan 2023: पिछले हफ्ते लगातार गिरावट से सोमवार को शेयर बाजार उबर गया था लेकिन आज मंगलवार को शेयर मार्केट में फिर से दबाव आ गया है। एक्सचेंज पर शुरुआती सेशन में बिकवाली देखी जा रही है। सुबह 11:05 बजे बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 504.34 अंक (0.83 फीसदी) गिरकर 60,242.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंजका निफ्टी 134.55 अंक यानी 0.74 फीसदी की हिरावट के साथ 17966.65 पर कारोबार कर रहा है।
डिटेल में देखिए शेयर बाजार का शुरुआती एक्शन -
आइए जानते हैं कि शुरुआती कारोबार में बीएसई पर लिस्टेड प्रमुख कंपनियों में से किसके शेयरों में बढ़त या गिरावट आई -

sensex
(स्रोत: BSE)
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें, तो ऑटो, मीडिया और फार्मा के अलावा सभी सेक्टर्स लाल निशान पर हैं। इनमें बैंक, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी शामिल हैं।
ग्लोबल मार्केट का ऐसा रहा हैल
सोमवार को अमेरिकी बाजार में मिक्स्ड ट्रेड देखने को मिला। डाऊ जोंस (Dow Jones) 113 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरा था। वहीं नैस्डैक (Nasdaq) में 0.63 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। एस एंड पी 500 में 0.08 फीसदी की गिरावट आई थी। यूरोपीय बाजार बाजार हरे निशान के साथ बंद हुए थे। एफटीएसई 100 में 0.33 फीसदी, डीएएक्स में 1.245 फीसदी और सीएसी 40 में 0.68 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी।
