बिजनेस

Share Market Today, 08 Dec 2022: गुजरात-हिमाचल चुनाव के नतीजों से पहले निवेशक सतर्क, सपाट स्तर पर शेयर बाजार

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 8, 2022, 09:33 AM IST

Share Market News Today, 08 Dec 2022: डिटेल में जानिए गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव के नतीजों वाले दिन शेयर मार्केट का क्या हाल रहा।

Image

sensex

Share Market News Today, 08 Dec 2022: 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Chunav Result 2022) में विधानसभा की 68 सीटों और गुजरात विधानसभा चुनावों (Gujarat Vidhan Sabha Chunav Result) की मतगणना शुरू हो गई है। पहाड़ी राज्य में चुनाव गत 12 नवंबर को हुआ था और भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित राज्य गुजरात के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को हुआ था। चुनाव के नतीजों से पहले निवेशक सतर्क हैं। शेयर बाजार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 5.44 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 62,416 के स्तर पर खुला। इसी की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.65 अंक (0.05 फीसदी) के मामूली उछाल के साथ 18,570.15 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1390 शेयरों में तेजी आई, 631 शेयरों में गिरावट आई और 123 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

प्री- ओपन के दौरान सपाट स्तर पर थी मार्केट

प्री- ओपन के दौरान सुबह 9:05 बजे मार्केट सपाट स्तर पर था। सेंसेक्स 131.74 अंक ऊपर 62,542.42 पर था। वहीं एनएसई निफ्टी 82.25 अंक गिरकर 18,560.50 के स्तर पर था।

ओपनिंग के दौरान बीएसई पर ऐसा था प्रमुख शेयरों का हाल

sensex

sensex

(स्रात: BSE)

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें, तो शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, एफएमसीजी, आईटी और फार्मा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं बैंक, फाइनेंस सर्विस, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

ग्लोबल बाजारों में कमजोरी बरकरार

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। डाउ जोंस (Dow Jones) सपाट स्तर पर बंद हुआ, वहीं नैस्डैक (Nasdaq) 0.51 फीसदी टूटा। S&P 500 में 0.19 फीसदी की गिरावट आई थी। यूरोपीय बाजारों भी गिरावट के साथ हुए बंद हुए। एफटीएसई 100 में 0.43 फीसदी की गिरावट आई, डीएएक्स में 0.57 फीसदी और सीएसी 40 में 0.41 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article