बिजनेस

जोरदार उछाल के साथ 60 हजार के भी ऊपर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी मचा धमाल

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 9, 2023, 04:17 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 09 January 2023: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 2,82,93,518.30 करोड़ रुपये हो गया।

Image

Share Market Today: जोरदार उछाल के साथ 60 हजार के भी ऊपर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी मचा धमाल

Photo : BCCL

Share Market News Today, 09 Jan 2023: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए काफी अच्छा रहा। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी जोरदार उछाल के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 846.94 अंक (1.41 फीसदी) की तेजी आई और यह 60,747.31 पर बंद हुआ। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 940.37 (1.55) फीसदी के नुकसान में रहा था। इसी तरह निफ्टी 245.85 अंक यानी 1.36 फीसदी फिसला था।

जानिए कैसा रहा आज का बाजार और कौन से शेयर्स में आई बढ़त या गिरावट। देखिए कैसी हुई बाजार की क्लोजिंग -

कारोबार बंद होने के समय तक ऐसा रहा प्रमुख शेयरों का हाल -

sensex

sensex

(स्रोत: BSE)

सभी सेक्टर्स में उछाल

कारोबार बंद होने के समय सभी सेक्टर्स बढ़त पर थे। सबसे ज्यादा उछाल निफ्टी आईटी के शेयरों में आया। इसमें 2.83 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। बैंक में 0.93 फीसदी, ऑटो में 1.23 फीसदी, फाइनेंस सर्विस में 0.69 फीसदी, एफएमसीजी में 0.86 फीसदी, मीडिया में 0.48 फीसदी, मेटल में 1.43 फीसदी, फार्मा में 0.91 फीसदी, पीएसयू बैंक में 1.14 फीसदी, प्राइवेट बैंक में 0.93 फीसदी और रियल्टी में 0.61 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article