Share market Today 14-May-2026 । आज का शेयर बाजार : आज भारतीय शेयर बाजार में पॉजिटिव ओपनिंग देखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) की मुलाकात से ग्लोबल शेयर मार्केट्स में पॉजिटिव माहौल है। इसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला है। खासतौर पर बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty में गैप अप ओपनिंग हुई है।
NSE डाटा के मुताबिक Nifty 300 अंक से ज्यादा के उछाल के साथ 23,747.80 तक पहुंच गया है। वहीं, BSE के डाटा के मुताबिक Sensex 900 अंक से ज्यादा तेजी के साथ 75,600.51 पर पहुंच गया है। बाजार में चौतरफा खरीदारी के बीच आज भी Metal और Pharma स्टॉक्स में जोरदार तेजी का माहौल है। इससे पहले Sensex जहां 338.14 अंक तेजी में खुला है। वहीं, Nifty में 118 अंक गैप अप ओपनिंग हुई है।
बैंकिंग और मिडकैप शेयरों में मजबूत खरीदारी
बाजार की तेजी में बैंकिंग और मिडकैप शेयरों का बड़ा योगदान दिखा। Nifty Bank 0.70% की तेजी के साथ 53,828.95 पर कारोबार कर रहा है। वहीं Nifty Financial Services इंडेक्स 0.61% मजबूत हुआ। मिडकैप स्पेस में भी खरीदारी देखने को मिली और Nifty Midcap Select 0.75% चढ़ गया।
ब्रॉडर मार्केट में भी शानदार तेजी रही। Nifty 100, Nifty 200 और Nifty 500 सभी करीब 0.70% तक मजबूत बने हुए हैं। Smallcap और Midcap इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
Pharma और Metal सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Pharma और Metal शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। Nifty Pharma 1.41% उछल गया जबकि Nifty Metal 1.33% मजबूत हुआ। Healthcare और Chemicals इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।
वहीं IT सेक्टर में हल्की कमजोरी दिखी। Nifty IT इंडेक्स 0.90% टूटकर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा MidSmall IT & Telecom इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली।
बाजार में मजबूत ब्रेड्थ, डर घटा
मार्केट ब्रेड्थ भी काफी मजबूत दिखाई दी। BSE पर 3,011 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 2,133 शेयर बढ़त में रहे जबकि केवल 750 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 60 शेयर अपने 52-वीक हाई पर पहुंचे। NSE पर भी 1,913 शेयर बढ़त में रहे जबकि केवल 512 शेयरों में गिरावट रही। इससे साफ है कि बाजार में खरीदारी व्यापक स्तर पर बनी हुई है।
India VIX में गिरावट से निवेशकों को राहत
बाजार का डर मापने वाला India VIX करीब 3.61% टूटकर 18.72 पर आ गया। VIX में गिरावट यह संकेत देती है कि निवेशकों की घबराहट कम हुई है और बाजार में जोखिम लेने की क्षमता बढ़ रही है।
मार्केट कैप फिर बढ़ा
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 461.85 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि NSE का मार्केट कैप 458.56 लाख करोड़ रुपये के करीब रहा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
