आज का शेयर बाजार (07-May-2026): घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली। इसके बाद बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव चलता रहा। दिन के आखिर में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए। वहीं, ब्रॉड और सेक्टोरल मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद Sensex और Nifty लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए। दिनभर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार खरीदारी ने निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹2.5 लाख करोड़ का इजाफा कर दिया।
Sensex 114 अंक टूटा, Nifty सपाट बंद
BSE Sensex 114 अंक गिरकर 77,844 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं NSE Nifty 50 मामूली 4 अंक की गिरावट के साथ 24,326 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान Nifty 24,482 तक पहुंच गया था, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में शानदार तेजी
मुख्य इंडेक्स भले ही सपाट रहे, लेकिन व्यापक बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। Nifty Midcap 100 इंडेक्स 1.10 फीसदी चढ़ा, जबकि Smallcap 100 में 0.87 फीसदी की तेजी रही। Microcap 250 इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी उछल गया। इससे निवेशकों का भरोसा मिड और स्मॉलकैप शेयरों में मजबूत बना हुआ दिखा।
ऑटो शेयरों ने बाजार को दिया सपोर्ट
आज के कारोबार में ऑटो सेक्टर सबसे बड़ा स्टार रहा। Nifty Auto इंडेक्स करीब 2 फीसदी उछलकर बंद हुआ। इसके अलावा Realty, Financial Services और Healthcare सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। दूसरी तरफ IT, FMCG और Consumer Durables शेयरों में दबाव बना रहा।
IT और FMCG शेयरों में बिकवाली
Nifty IT इंडेक्स 0.77 फीसदी टूट गया, जबकि FMCG इंडेक्स में 0.76 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। वैश्विक बाजारों में टेक शेयरों की कमजोरी और ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली का असर इन सेक्टर्स पर दिखा। PSU Bank शेयरों में भी हल्की कमजोरी रही।
India VIX में गिरावट से राहत
बाजार की अस्थिरता मापने वाला India VIX करीब 1.4 फीसदी गिरकर 16.44 पर बंद हुआ। VIX में गिरावट को निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है। इससे बाजार में घबराहट कम होने के संकेत मिले।
बाजार की ब्रेड्थ मजबूत
बाजार में व्यापक खरीदारी का असर कुल मार्केट कैप पर भी दिखा। भले ही Sensex और Nifty सपाट बंद हुए, लेकिन मिड और स्मॉलकैप शेयरों की तेजी से निवेशकों की कुल संपत्ति में करीब ₹2.5 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई। इससे संकेत मिलते हैं कि बाजार में सेक्टोरल और स्टॉक-स्पेसिफिक खरीदारी बनी हुई है।
किन वजहों से सपाट रहा बाजार
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती तेजी के बाद मुनाफावसूली हावी हो गई। Sensex और Nifty ऊपरी स्तरों से फिसल गए। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और बढ़ती बाजार अस्थिरता ने निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर किया। बाजार में आज साप्ताहिक एक्सपायरी के चलते भी उतार-चढ़ाव बढ़ा हुआ है।
- 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल : ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया, जिससे भारतीय बाजार पर दबाव बढ़ गया। पश्चिम एशिया में संभावित शांति समझौते को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच तेल कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
- विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली : विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 5,834.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। लगातार विदेशी बिकवाली घरेलू बाजार के लिए बड़ी चिंता बनी हुई है। विदेशी फंड निकलने से रुपये और इक्विटी बाजार दोनों पर दबाव बढ़ रहा है।
- डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर : रुपया 28 पैसे टूटकर 94.77 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और भू-राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय मुद्रा दबाव में दिखी। कमजोर रुपया आयात लागत बढ़ाता है, जिसका असर बाजार की धारणा पर भी पड़ता है।
- ऊपरी स्तरों पर निवेशकों ने की मुनाफावसूली : बाजार में पिछले सत्र की तेज रिकवरी और गुरुवार की मजबूत शुरुआत के बाद निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली शुरू कर दी। शुरुआती कारोबार में Sensex 380 अंक तक चढ़ गया था, जबकि Nifty 24,423 के स्तर तक पहुंचा।
- India VIX में उछाल से बढ़ी घबराहट : India VIX करीब 2 फीसदी चढ़कर 16.94 पर पहुंच गया। VIX को बाजार का ‘फियर इंडेक्स’ माना जाता है। इसमें तेजी आने का मतलब है कि निवेशकों के बीच अनिश्चितता बढ़ रही है और बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
- वीकली एक्सपायरी से बढ़ी अस्थिरता : आज Sensex की वीकली एक्सपायरी भी है, जिसके चलते बाजार में वोलैटिलिटी ज्यादा बनी हुई है। एक्सपायरी वाले दिन संस्थागत और रिटेल ट्रेडर्स की सक्रियता बढ़ने से बाजार में अचानक बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।
