Share Market News Today, 10 Jan 2023: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली हावी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी जबर्दस्त गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 631.83 अंक यानी 1.04 फीसदी लुढ़ककर 60,115.48 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी में 187.05 अंक यानी 1.03 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 17,914.15 के स्तर पर बंद हुआ। आइए डिटेल में जानते हैं कैसी रही बाजार की क्लोजिंग -
इन शेयरों में आया उछाल
बाजार के बंद होते समय बीएसई पर टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, एम एंड एम, विप्रो और बजाज फिनसर्व के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।
लाल निशान पर बंद हुए ये शेयर
वहीं मंगलवार को सन फार्मा, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, टाइटन, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, मारुति, इंफोसिस, टीसीएस, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, आईटीसी, एनटीपीसी, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
निफ्टी ऑटो के अलावा मंगलवार को सभी सेक्टर्स गिरावट में रहे। इनमें पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, मेटल, आईटी, मीडिया, बैंक, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा और रियल्टी शामिल हैं।
