बिजनेस

Share Market Live: 9 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की पूंजी, सेंसेक्स में 1372 अंक का उछाल

भारतीय शेयर बाजार ने ग्लोबल मार्केट्स के साथ कदमताल करते हुए ट्रंप के दावे पर जोश दिखाया है। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स जहां 3265 अंक तक उछल गया वहीं, निफ्टी ने 400 अंक की तेजी दिखाई है। दिन के आखिर में सेंसेक्स 1372 और निफ्टी 400 अंक तेजी में बंद हुए।

Image

ओपनिंग सेशन में दिखाया जोश

Share Market Live Today 24 March: आज 24 मार्च को शेयर बाजार का ट्रेंड। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वादे पर बाजार ने भरोसा करते हुए जोश दिखाया है। भारतीय शेयर बाजार ने आज जोरदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। ग्लोबल बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों और GIFT Nifty की मजबूती का असर सीधे ओपनिंग पर दिखा, जहां दोनों प्रमुख इंडेक्स ने गैप-अप के साथ शुरुआत की। दिन के आखिर में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी करीब दो फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी जहां 400 अंक की तेजी के साथ 22,912.40 अंक पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 1372.06 अंक तेजी के साथ 74,068.45 पर बंद हुआ।

इंडेक्सक्लोजिंगबदलाव% बदलावओपनहाईलोपिछला बंद
Nifty 5022,912.40+399.75+1.78%22,878.4523,057.3022,624.2022,512.65
Sensex74,068.45+1,372.06+1.89%74,212.4774,489.3973,084.4672,696.39

निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी ने 22,878 के स्तर पर खुलते हुए करीब 366 अंकों (1.62%) की तेज बढ़त दर्ज की। खास बात यह रही कि ओपनिंग के बाद बाजार लगातार बुल्स के फेवर में बना रहा और दिन के आखिर में डे हाई के करीब ही बंद हुआ। यह उछाल बताता है कि बाजार में शुरुआत से ही बुल्स का दबदबा रहा और ग्लोबल क्यूज का असर पूरी तरह दिखाई दिया।

स्टॉकLTPबदलाव% बदलाव
INDIGO4,162.00+216.70+5.49%
LT3,515.10+172.70+5.17%
BAJFINANCE853.00+40.40+4.97%
ETERNAL238.05+11.09+4.89%
ASIANPAINT2,220.50+99.20+4.68%
APOLLOHOSP7,433.50+288.50+4.04%
ULTRACEMCO10,771.00+409.00+3.95%
TECHM1,433.00+49.00+3.54%
KOTAKBANK368.50+11.95+3.35%
SHRIRAMFIN907.10+29.40+3.35%

6.70 लाख करोड़ बढ़ा मार्केट कैप

23 मार्च के मुकाबले बाजार की कुल वैल्यू करीब सुबह कारोबार की शुरुआत में 6.70 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 4.21 लाख करोड़ करोड़ के पार पहुंच गई। वहीं, दिन के आखिर में क्लोजिंग के समय BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹4,23,15,628 करोड़ (लगभग 4.5 ट्रिलियन डॉलर) पर पहुंच गया, जो पिछले सत्र के करीब ₹4,14,52,902 करोड़ के मुकाबले लगभग 9 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी को दर्शाता है। यह उछाल बताता है कि आज की रैली सिर्फ इंडेक्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे बाजार में वैल्यू क्रिएशन हुआ और निवेशकों की संपत्ति में व्यापक इजाफा देखने को मिला।

सेक्टोरल बाजार में चौतरफा खरीदारी

आज के कारोबार में सेक्टोरल इंडेक्स में व्यापक तेजी देखने को मिली, जो यह संकेत देती है कि बाजार की रैली सिर्फ कुछ चुनिंदा शेयरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे बाजार में भागीदारी रही।

सेक्टोरल इंडेक्सस्तर (LTP)बदलाव% बदलाव
NIFTY PSU BANK8,429.60+197.95+2.40%
NIFTY CONSUMER DURABLES33,708.80+763.00+2.32%
NIFTY METAL11,114.20+250.75+2.31%
NIFTY MIDSMALL IT & TELECOM7,950.25+180.00+2.32%
NIFTY MIDSMALL FINANCIAL SERVICES18,654.40+416.75+2.29%
NIFTY AUTO24,458.45+523.70+2.19%
NIFTY FINANCIAL SERVICES EX-BANK28,010.00+601.35+2.19%

बैंकिंग और फाइनेंशियल्स ने दिया मजबूत सपोर्ट

बैंकिंग सेक्टर में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी बैंक करीब 1.84% चढ़ा, जबकि फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में भी करीब 1.79% की मजबूती रही। PSU बैंक इंडेक्स में 2.40% की तेज बढ़त ने दिखाया कि सरकारी बैंकों में भी मजबूत रैली जारी है।

मेटल, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में तेज उछाल

कमोडिटी संकेतों के सपोर्ट से मेटल इंडेक्स 2.31% उछला। ऑटो सेक्टर में 2.19% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.32% की तेजी ने दिखाया कि डोमेस्टिक डिमांड से जुड़े सेक्टरों में निवेशकों का भरोसा मजबूत है।

IT और FMCG में सीमित लेकिन स्थिर तेजी

IT इंडेक्स करीब 1.46% और FMCG 1.44% चढ़ा। ये सेक्टर डिफेंसिव माने जाते हैं, इसलिए इनमें तेजी तो रही लेकिन हाई बीटा सेक्टर के मुकाबले सीमित रही।

रियल्टी, ऑयल & गैस और फार्मा भी हरे निशान में

रियल्टी इंडेक्स 1.85%, ऑयल & गैस 1.69% और फार्मा करीब 1.15% ऊपर रहा। यह दर्शाता है कि बाजार में सेक्टोरल ब्रेड्थ मजबूत रही और लगभग सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली।

मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा जोश

ब्रॉड मार्केट में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़े, जो यह संकेत देता है कि बाजार में रिस्क-ऑन सेंटीमेंट हावी है और निवेशक ज्यादा जोखिम लेने को तैयार हैं।

इंडेक्सस्तर (LTP)बदलाव% बदलाव
NIFTY SMALLCAP 10015,459.70+361.00+2.39%
NIFTY MICROCAP 25019,453.40+446.50+2.35%
NIFTY SMALLCAP 507,576.20+175.60+2.37%
NIFTY SMALLCAP 25014,556.70+323.85+2.28%
NIFTY MIDCAP 10053,878.30+1,160.75+2.20%
NIFTY MIDCAP 15019,869.15+423.40+2.18%
NIFTY MIDCAP 5015,322.85+322.35+2.15%

क्या बता रहा इंडिया विक्स

आज का सेक्टोरल ट्रेंड साफ बताता है कि बाजार में ऑल-राउंड बायिंग रही। बैंकिंग से लेकर मेटल, ऑटो और मिड-स्मॉल कैप तक हर जगह तेजी दिखी, जो एक हेल्दी और ब्रॉड-बेस्ड रैली का संकेत है। INDIA VIX में भी 6% से ज्यादा की गिरावट आई है, जो कल के मुकाबले कुछ राहत का संकेत है। लेकिन, VIX में गिरावट का मतलब है कि बाजार में शॉर्ट टर्म डर और घबराहट कुछ कम हुई है। यानी निवेशकों का भरोसा थोड़ा बेहतर हुआ है, खासकर मजबूत ओपनिंग के बाद। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि VIX अभी भी 25 के ऊपर बना हुआ है, जो सामान्य स्तर (12–18) से काफी ज्यादा है। इसका मतलब है कि बाजार अभी भी हाई वोलैटिलिटी जोन में है।

कैसी रही प्री-ओपनिंग

भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने जहां प्री-ओपनिंग सेशन में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई है। वहीं, ओपनिंग में सोमवार को आई बड़ी गिरावट के बाद अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 75962 अंक तक उछल गया, जो सोमवार के क्लोजिंग स्तर 72,696.39 से 3,265 अंक की तेजी दिखाता है। इसी तरह निफ्टी प्री ओपनिंग में करीब 400 अंक की तेजी के साथ 22900 से ऊपर पहुंच गया। ओपनिंग पर ही हाई बनना यह दर्शाता है कि बाजार में मजबूत खरीदारी आई, खासकर बैंकिंग और हेवीवेट शेयरों में। आज की ओपनिंग पूरी तरह गैप-अप और ब्रॉड-बेस्ड रैली का संकेत देती है। एशियाई बाजारों की तेजी, GIFT Nifty का उछाल और शॉर्ट कवरिंग ने बाजार को मजबूत शुरुआत दी है। हालांकि, आगे यह देखना अहम होगा कि बाजार इस तेजी को बरकरार रख पाता है या ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली हावी होती है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article