बिजनेस

Share Market Live 23 March: खुलते ही बाजार धड़ाम, निफ्टी 22600 के नीचे, सेंसेक्स 1800 अंक गिरा

Share Market Live Today 23 March: प्री-ओपनिंग और ओपनिंग सत्र में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही 1 फीसदी के करीब गिरावट है। ऑटो, मेटल और आईटी जैसे बड़े सेक्टरों में भी पूरे इंडेक्स 1 फीसदी नीचे हैं।

Image

दो दिन की राहत के बाद फिर फिसला बाजार

Share Market Live Today 23 March (आज 23 मार्च को शेयर बाजार)। ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और घरेलू आर्थिक सुस्ती के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 22,500 के करीब फिसल गया, जबकि सेंसेक्स 1,800 अंक से ज्यादा टूटा। बैंकिंग और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली ने बाजार की धारणा कमजोर कर दी।

इंडेक्सलेटेस्ट लेवल (LTP)बदलाव (अंक)% बदलावओपनहाईलोपिछला बंद
NIFTY 5022,523.35-591.15-2.56%22,824.3522,851.7022,509.6523,114.50
SENSEX72,682.74-1,850.22-2.48%73,732.5873,732.5872,633.2674,532.96

ओपनिंग से ही कमजोरी

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार ने कमजोर शुरुआत की और यह कमजोरी तेजी से गहरी होती गई। निफ्टी 50 करीब 438 अंक टूटकर 22,676 के स्तर पर आ गया, जबकि सेंसेक्स 1,428 अंक गिरकर 73,104 पर ट्रेड करता दिखा। ओपन के बाद मामूली उछाल जरूर आया, लेकिन वह टिक नहीं पाया और बाजार लगातार निचले स्तर बनाता गया।

हर सेक्टर लाल

आज की गिरावट की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि यह किसी एक सेक्टर तक सीमित नहीं रही। बैंकिंग, फाइनेंशियल और मेटल शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी बैंक करीब 2.4% टूटा, जबकि मेटल इंडेक्स में करीब 3% तक की गिरावट दर्ज हुई। PSU बैंक, रियल्टी और ऑटो सेक्टर भी 2% के आसपास टूटे, जो बताता है कि बाजार में व्यापक कमजोरी है।

सेक्टरलेवल% बदलाव
NIFTY PSU BANK8,320.25-3.08%
NIFTY METAL11,079.80-2.92%
NIFTY REALTY679.30-2.46%
NIFTY AUTO24,118.60-2.42%
NIFTY BANK52,133.55-2.42%

ब्रॉड मार्केट भी दबाव में

सिर्फ लार्जकैप ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट तेज रही। निफ्टी मिडकैप 100 करीब 2% और स्मॉलकैप 100 2.2% तक टूट गया। निफ्टी 500 इंडेक्स में भी लगभग 2% की गिरावट दर्ज हुई, जो बताता है कि बाजार में बिकवाली पूरी तरह फैली हुई है और निवेशक जोखिम से दूरी बना रहे हैं।

इंडेक्सलेवल% बदलाव
NIFTY 10023,305.65-1.94%
NIFTY 20012,731.80-1.95%
NIFTY 50020,905.90-1.98%
NIFTY MIDCAP 10053,747.35-2.02%
NIFTY SMALLCAP 10015,364.35-2.25%

वोलैटिलिटी बढ़ी, डर का संकेत

इंडिया VIX में 8% से ज्यादा की तेजी आई है, जो बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और डर को दर्शाता है। जब वोलैटिलिटी इंडेक्स तेजी से ऊपर जाता है, तो यह संकेत होता है कि बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव और दबाव बने रह सकते हैं।

क्या कहता है बाजार का ट्रेंड

आज का बाजार व्यवहार यह साफ संकेत दे रहा है कि यह सिर्फ गैप डाउन नहीं, बल्कि ट्रेंड डाउन की शुरुआत हो सकती है। लगातार lower highs और lower lows बनने से साफ है कि sellers का दबदबा बना हुआ है। जब तक निफ्टी 22,900 के ऊपर मजबूती से नहीं टिकता, तब तक हर उछाल पर बिकवाली हावी रह सकती है।

सतर्क रहने का समय

ग्लोबल कमजोरी, महंगे कमोडिटी और घरेलू ग्रोथ के संकेतों के बीच बाजार पर दबाव बना हुआ है। ऐसे में शॉर्ट टर्म में सावधानी जरूरी है। मौजूदा संकेत बताते हैं कि बाजार में अभी स्थिरता नहीं आई है और उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article