बिजनेस

सुस्त शुरुआत के बाद रैली मोड में बंद हुआ बाजार, Sensex 750 उछला, Nifty 24500 पार

भारतीय शेयर बाजार की मंगलवार को सपाट शुरुआत हुई है। लेकिन, दिन के आखिर में बाजार रैली मोड में बंद हुआ, जहां सेंसेक्स 750 और निफ्टी 211 अंक उछलकर बंद हुआ।

Image

सुस्त शुरुआत के बाद रैली मोड में बंद हुआ बाजार, Sensex 750 उछला, Nifty 24500 पार

Share Market Today (आज 21 अप्रैल, 2026 का शेयर बाजार): घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत आज सपाट रही। लेकिन, दिन का अंत शानदार तेजी के साथ हुआ। दिनभर की खरीदारी के दम पर सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा चढ़ा, जबकि निफ्टी 24,500 के ऊपर बंद हुआ। बैंकिंग, मेटल और रियल्टी शेयरों में मजबूत खरीदारी से बाजार का मूड पूरी तरह पॉजिटिव बना रहा।

दिनभर के कारोबार में बाजार ने मजबूत रुख दिखाया और शुरुआती सुस्ती के बाद लगातार खरीदारी बनी रही। BSE Sensex और NIFTY 50 दोनों ही इंडेक्स दिन के उच्च स्तरों के करीब बंद हुए, जो बाजार में मजबूत अंडरटोन और निवेशकों के बढ़ते भरोसे का संकेत है। बैंकिंग, मेटल और रियल्टी शेयरों में खरीदारी ने तेजी को सपोर्ट किया, जबकि गिरावट के दौरान भी बाजार में मजबूत बाइंग देखने को मिली, जिससे ट्रेंड पूरे दिन पॉजिटिव बना रहा।

इंडेक्सक्लोजिंगबदलाव% बदलावओपनहाईलोपिछला बंद
BSE Sensex79,273.33+753.03+0.96%78,617.1679,367.0878,522.9678,520.30
NIFTY 5024,576.60+211.75+0.87%24,374.5524,601.7024,354.9024,364.85

बैंकिंग-रियल्टी और FMCG ने दिलाई बढ़त, IT-फार्मा रहे पीछे

आज के कारोबार में सेक्टोरल स्तर पर मजबूत और ब्रॉड-बेस्ड तेजी देखने को मिली, जिसमें बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर सबसे बड़े लीडर रहे। प्राइवेट बैंक और PSU बैंक दोनों में खरीदारी ने इंडेक्स को ऊपर खींचा, जबकि रियल्टी सेक्टर में 2% से ज्यादा की तेजी साफ तौर पर हाई-रिस्क अपेटाइट का संकेत देती है। FMCG में 2.5% से ज्यादा की उछाल यह बताती है कि डिफेंसिव सेक्टर में भी पैसा आ रहा है। IT और मीडिया में हल्की मजबूती रही, जबकि फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स लगभग सपाट या हल्की कमजोरी में रहे। कुल मिलाकर सेक्टोरल मार्केट में साइक्लिकल + डिफेंसिव दोनों में खरीदारी दिखी, जो एक हेल्दी रैली का संकेत है।

मिड-स्मॉलकैप में जोरदार भागीदारी, रैली बनी व्यापक

ब्रॉड मार्केट में आज की तेजी और भी मजबूत दिखाई दी, जो इस रैली की असली ताकत को दर्शाती है। Nifty 100, 200 और 500 में करीब 0.7% से 0.8% तक की बढ़त रही, लेकिन असली दम मिडकैप और स्मॉलकैप में दिखा, जहां 0.8% से 1% तक की तेजी देखने को मिली। माइक्रोकैप इंडेक्स में 1% से ज्यादा उछाल यह संकेत देता है कि बाजार में जोखिम लेने की क्षमता बढ़ रही है। साथ ही India VIX में गिरावट से वोलैटिलिटी कम हुई है, जो बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत है। कुल मिलाकर ब्रॉड मार्केट में चौतरफा खरीदारी और मजबूत पार्टिसिपेशन दिख रहा है, जो आगे की तेजी को सपोर्ट कर सकता है।

कितना बढ़ा मार्केट कैप?

आज के सत्र में भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में 3,57,295.61 करोड़ का इजाफा हुआ है। मार्च में बड़ी गिरावट के बाद अप्रैल में मार्केट अब रिकवरी और रैली मोड में है। इसके चलते अब तक मार्केट कैप में कुल 47,20,411.51 करोड़ का इजाफा हो चुका है और कुल मार्केट कैप बढ़कर 5.02 लाख करोड़ डॉलर हो गया है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article