Share Market 5 September Closing: भारतीय शेयर बाजारों में आज कारोबारी सत्र के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। प्रमुख इंडेक्स कभी हरे तो कभी लाल निशान के करीब घूमते रहे। सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर से आया, जहां कारोबार की शुरुआत में अचानक तेज गिरावट दर्ज की गई। कुछ ही मिनटों में आईटी इंडेक्स दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसल गए। दरअसल, आईटी सेक्टर को लेकर आई एक नकारात्मक खबर इसकी वजह थी, हालांकि बाद में यह खबर गलत साबित हुई। सफाई आने के बाद इंडेक्स ने कुछ हद तक रिकवरी कर ली। बाजार बंद होने पर BSE सेंसेक्स 7 अंक टूटकर 80710 के लेवल पर बंद हुआ वहीं NSE निफ्टी 24741 के लेवल पर हरे निशान पर बंद हुआ। इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान TCS-ITC जैसे बड़े स्टॉक्स को हुआ है।
ओपनिंग के साथ ही बीएसई सेंसेक्स 278.99 अंक यानी 0.35% चढ़कर 80,997 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 73.90 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 24,808.20 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं सेंसेक्स 7.25 अंकों की मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। पावर सेक्टर में भी हल्की मजबूती देखने को मिली और यहां पावरग्रिड टॉप गेनर है। वहीं, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 70.62 अंक यानी 0.27% की तेजी के साथ 25,933.62 पर ट्रेड कर रहा है, जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज नंबर-1 पर बनी हुई है।
एशियाई बाजारों में तेजी
शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट पर शेयर और बॉन्ड दोनों चढ़ने के बाद एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली। कमजोर होते अमेरिकी लेबर मार्केट ने इस उम्मीद को बढ़ा दिया है कि फेडरल रिजर्व इस महीने ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।
- टोक्यो समय सुबह 9:22 बजे तक S&P 500 वायदा 0.1% ऊपर
- हैंग सेंग वायदा 0.2% की बढ़त पर
- जापान का टॉपिक्स 0.9% ऊपर
- ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.4% की तेजी पर
- यूरो स्टॉक्स 50 वायदा भी 0.2% चढ़ा
तेल की कीमतों में गिरावट
शुक्रवार सुबह के कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार तीसरे दिन नीचे आईं। निवेशक अब ओपेक+ की वीकेंड मीटिंग का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें उत्पादन बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
