बिजनेस

Share Market 4 September Closing: बाजार में उतार-चढाव जारी, इन 3 कारणों ने बिगाड़ा काम

टैक्स स्लैब में कटौती से जहां आम लोगों को राहत मिली है, वहीं शेयर बाजार भी इससे गदगद दिखाई दिया। जहां सुबह बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही थी, वहीं दोपहर तक बाजार ने यू टर्न ले लिया और दिन के हाई से करीब 600 अंक लुढ़क गया। दोपहर 2 बजे के करीब सेंसेक्स में 196 अंकों की तेजी देखने को मिली। बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है ऐसे में आइए जानते हैं बाजार लुढ़कने के कौन से तीन बड़े कारण हैं?

Image

Share Market 4 September

Share Market 4 September: कल बाजार बंद होने के बाद आए GST रिफॉर्म्स की खबरों का असर आज सुबह साफ नजर आया। टैक्स स्लैब में कटौती से जहां आम लोगों को राहत मिली है, वहीं शेयर बाजार भी इससे गदगद दिखाई दिया। शानदार ओपनिंग के साथ सेंसेक्स 554.96 अंक की बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी 50 ने 152 अंकों की छलांग लगाकर 24,870.50 का स्तर छू लिया। इसी तरह निफ्टी बैंक भी 187 अंक मजबूत होकर 54,220 पर खुला।

लेकिन दोपहर तक बाजार ने यू टर्न ले लिया और दिन के हाई से करीब 600 अंक लुढ़क गया। दोपहर 2 बजे के करीब सेंसेक्स में 196 अंकों की तेजी देखने को मिली। बाजार बंद होते होते सेंसेक्स 150.30 अंक की बढ़त के साथ 80,718.01 अंक पर; निफ्टी 19.25 अंक के लाभ से 24,734.30 अंक पर। ऐसे में आइए जानते हैं बाजार लुढ़कने के कौन से तीन बड़े कारण हैं?

3 कारणों में बिगाड़ा बाजार का काम

शेयर बाजार में गिरावट के पीछे तीन बड़ी वजहें सामने आई हैं। सबसे पहली वजह है अमेरिका के रोजगार आंकड़े, जो उम्मीद से कमजोर आए और इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। दूसरी वजह है रुपये की कमजोरी। डॉलर के मुकाबले रुपया फिसलने से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ। तीसरी बड़ी वजह है मुनाफावसूली। लगातार तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू किया, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ गया।

GST Rate Cut से पॉजिटिव सेंटीमेंट

बाजार में यह तेजी सीधे तौर पर GST काउंसिल के फैसले का नतीजा है। बुधवार को काउंसिल ने घोषणा की कि 22 सितंबर 2025 से नया GST स्ट्रक्चर लागू होगा। इसमें सिर्फ दो स्लैब (5% और 18%) होंगे, जबकि चुनिंदा लक्ज़री और "सिन गुड्स" के लिए 40% का विशेष स्लैब रखा गया है। इस कदम से 396 प्रोडक्ट्स पर टैक्स घटेगा, जिसका फायदा आम उपभोक्ताओं को मिलेगा।

अडानी ग्रुप के शेयरों में धमाकेदार रैली

बाजार की तेजी में अदाणी ग्रुप के शेयरों ने भी जोरदार प्रदर्शन किया। अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर, अदाणी टोटल गैस, अदाणी पोर्ट्स और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस सभी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कुल मिलाकर, GST सुधारों ने न सिर्फ निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है बल्कि ऑटो, बैंकिंग और अदाणी ग्रुप जैसे बड़े स्टॉक्स में भी नई जान फूंक दी है।

सेंसेक्स टॉप गेनर्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा: +6.34%

बजाज फाइनेंस: +4.07%

बजाज फिनसर्व: +2.49%

अल्ट्राटेक: +1.96%

सेंसेक्स टॉप लूजर्स

एनटीपीसी

टाटा स्टील

रिलायंस इंडस्ट्रीज

टेक महिंद्रा

एचसीएल टेक

एलएंडटी

सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 513 अंक ऊपर 81,081 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

क्या हुआ जीएसटी काउंसिल की बैठक में?

जीएसटी काउंसिल ने टैक्स ढांचे को और सरल बना दिया है। अब 12% और 28% स्लैब को खत्म कर दिया गया है। जिन चीजों पर पहले 12% टैक्स लगता था, उन्हें अब 5% के स्लैब में शिफ्ट किया गया है। वहीं, 28% स्लैब वाली चीजों को घटाकर 18% में शामिल कर दिया गया है। यानी, कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन निवेशकों का मूड पॉजिटिव रहने की संभावना है और बाजार पर जीएसटी कटौती का असर साफ दिख सकता है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article