बिजनेस

Investment Tips to Beginners: नए निवेशक शेयर में पैसा लगाने से पहले इन जरूरी बातों का रखें ख्याल, वरना होगा नुकसान

Investment Tips to Beginners :एक तरफ शेयर बाजार में अच्छा रिटर्न तो मिलता ही हैं वहीं दूसरी ओर इसमें जोखिम भी होता है। इसलिए किसी भी कंपनी का शेयर खरीदने से पहले आपको उस कंपनी के बारे में और उसके काम काज के बारे में अच्छे से रिसर्च करना चाहिए। ताकि आप यह समझ सकें कि कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है और भविष्य में वह आगे कितना ग्रोथ कर सकती है।

Image

शेयर बाजार में निवेश की रणनीति (तस्वीर-Canva)

Investment Tips to Beginners : शेयर बाजार में लगातार लोगों का रुझान बढ़ रहा है। ये बात हाल ही में आए डाटा से स्पष्ट होती है। अप्रैल 2024 तक, भारत के डीमैट खातों की संख्या बढ़कर 15.40 करोड़ हो गई है, जो मार्च 2023 के अंत से 32.25% की वृद्धि है। जहां एक तरफ शेयर बाजार में अच्छा रिटर्न तो मिलता ही हैं वहीं दूसरी ओर इसमें जोखिम भी होता है। इसलिए किसी भी कंपनी का शेयर खरीदने से पहले आपको उस कंपनी के बारे में और उसके काम काज के बारे में अच्छे से रिसर्च करना चाहिए। ताकि आप यह समझ सकें कि कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है और भविष्य में वह आगे कितना ग्रोथ कर सकती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिस आपको कोई भी शेयर खरीदने से पहले जरूर देख लेनी चाहिए।

1. कंपनी का मैनेजमेंट

कंपनी का मैनेजमेंट कैसा है। उनके पास कितना एक्सपीरियंस है और किस स्ट्रैटजी से वह काम करते हैं। यह कुछ ऐसे पहलू हैं जिसके आधार पर भविष्य में कंपनी का प्रदर्शन तय होगा। एक मजबूत मैजमेंट टीम कंपनी को सफलता के लिए सही दिशा में ले जा सकती है।

2. कंपनी के नतीजे कैसे रहे

कंपनी के हर क्वॉर्टर में अपने नतीजे जारी करती है। जिससे आप उसकी वित्तीय स्थिति का आंकलन कर सकते हैं। आप उसकी कमाई, बैलेंस शीट और कैश फ्लो स्टेटमेंट चेक करके कंपनी की स्थिति की परख सकते हैं। इसके साथ ही आप कंपनी पर कितना कर्ज और कैश है पता कर पाएंगे।

3. कंपनी क्या काम करती है

कंपनी किस उद्योग में है? क्या उद्योग में ग्रोथ के आसार? इंडस्ट्री की स्थिति का मूल्यांकन करने से आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि कंपनी के लिए भविष्य कैसा दिखता है।

4. कंपनी के शेयर की कीमत

कंपनी के शेयर की कीमत उसके मूल्य को प्रतिबिंबित करती है। एक उचित मूल्य पर शेयर खरीदना महत्वपूर्ण है। कभी-कभी कंपनी के शेयर ओवर वैल्यूड होते हैं।

5. इन बातों का रखें ध्यान

अपनी खुद की रिसर्च करें। किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले, कंपनी के बारे में और उसके उद्योग के बारे में रिसर्च करना महत्वपूर्ण है। एक पोर्टफोलियो बनाएं। लंबे पीरियड के लिए निवेश करें। शेयर बाजार एक जोखिम भरा निवेश है। इसलिए, अपने निवेश को समझना और एक योजना बनाना महत्वपूर्ण है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article