बिजनेस

Share Bazar News Today: शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स करीब 160 अंक उछला; बैंकिंग शेयर्स में तेजी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 8, 2023, 11:44 AM IST

Share Bazar News Today, 8 June 2023: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले, गुरुवार को भारतीय शेयर मामूली रूप से बढ़त के साथ खुल सकता है। सिंगापुर एक्सचेंज सुबह 7:50 बजे तक 0.08% बढ़कर 18,827.50 पर बना हुआ था।

Image

शेयर बाजार

Photo : AP

Share Bazar News Today, 8 June 2023: शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। 11 बजे सेंसेक्स करीब 160 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 63,300 पर है। वहीं निफ्टी 40 अंकों की तेजी के साथ 18,760 के लेवल पर है। आरबीआई (RBI) के एक बार फिर से रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं करने और इसे 6.5 फीसदी पर ही बरकरार रखने से आज बैंकिंग शेयरो में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट है। बढ़त वाले शेयरों में HDFC बैंक, ICICI बैंक, SBI और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 350.08 अंक उछलकर 63,142.96 अंक पर बंद हुआ, वही एनएसई का निफ्टी भी 127.40 अंक चढ़कर 18,726.40 अंक पर बंद हुआ है। इस बढ़त के साथ सेंसेंक्स ने साल 2023 में पहली बार 63 हजार का आंकड़ा पार किया है। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों अब तक के उच्च स्तर के 1% से नीचे हैं। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों ने बुधवार को नए रिकॉर्ड स्तर को छू लिया।

एशियाई बाजारों का हाल

बैंक ऑफ कनाडा ने आश्चर्यजनक रूप से ब्याज दर में वृद्धि के बाद गुरुवार को एशियाई शेयरों में गिरावट आई, इस चिंता को फिर से जीवित कर दिया कि अमेरिकी दरें अधिक समय तक बनी रह सकती हैं और फेडरल रिजर्व अगले सप्ताह मिलने पर तेज रह सकता है। MSCI का जापान के बाहर एशिया-प्रशांत शेयरों का सबसे बड़ा सूचकांक 0.53% नीचे था, जबकि जापान का निक्केई 0.08% अधिक था। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.09% टूटा।

बीएसई सेंसेक्स पर बुधवार के टॉप 5 तेजी (Top 5 Gainer) वाले शेयर

नेस्ले इंडिया- 2.97 फीसदी

टाटा स्टील -2.29 फीसदी

टाटा मोटर्स- 2.21 फीसदी

भारती एयरटेल - 1.70 फीसदी

लार्सेन एंड टार्बो -1.66 फीसदी

बीएसई सेंसेक्स पर बुधवार के टॉप 5 गिरावट (Top 5 Loser) वाले शेयर

कोटक बैंक - 1.15 फीसदी

बजाज फाइनेंस- 0.51 फीसदी

महिंद्रा एंड महिंद्रा - 0.35 फीसदी

ICICI बैंक - 0.24 फीसदी

मारुति - 0.21 फीसदी

इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

टेक महिंद्रा: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सूचना प्रौद्योगिकी फर्म में हिस्सेदारी 6.869% से बढ़ाकर 8.884% कर ली है।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स: भारतीय नौसेना द्वारा एक पनडुब्बी के अग्रीमेंट के लिए थिसेनक्रुप के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, सूत्रों ने कहा कि इसका मूल्य 5.2 बिलियन डॉलर है।

टाटा एलेक्सी : इसरो ने क्रू मॉड्यूल रिकवरी मॉडल (CMRM) देने के लिए कंपनी को गगनयान मिशन मैंडेट कर दिया है।

लेमन ट्री होटल्स: कंपनी ने आंध्र प्रदेश में 60 कमरों की संपत्ति के लिए लाइसेंस डील पर हस्ताक्षर किए हैं।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article