बिजनेस

Share Market Today, 24 May 2023: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 165 अंक उछला, निफ्टी 18400 के करीब

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 24, 2023, 11:39 AM IST

Share Bazar News Today (आज का शेयर बाजार), 24 May 2023: एशियाई बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। SGX निफ्टी और US FUTURES में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। लेकिन अमेरिका में डेट सीलिंग को लेकर बैठक बेनतीजा रहने से कल अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला।

Image

शेयर बाजार

Photo : iStock

Share Bazar News Today, 24 May 2023: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 11 बजे सेंसेक्स करीब 0.27% या 165 अंक की बढ़त के साथ 62,146 पर जबकि निफ्टी 39.15 पॉइंट या 0.21% की बढ़त के साथ 18,387 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 8 में गिरावट और 22 में बढ़त है।

पिछले दिन बढ़त के बाद कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में आई बिकवाली ने सारी बढ़त खो दी थी। जिसके चलते बाजार हल्की बढ़त के साथ ही बंद हो पाया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 18 अंक बढ़कर 61982 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 34 अंक चढ़कर 18348 पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें

अमेरिकी बाजार

अमेरिका के बाजारों में मंगलवार की रात तेजी देखने को मिली। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल 33 अंक या 0.1 फीसदी बढ़त पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 और नैस्डैक 100 में भी 0.1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। हालांकि मंगलवार को नियमित कारोबार के दौरान तीनों प्रमुख इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली।

एसएंडपी 500 इंडेक्स में 1.12 फीसदी की गिरावट आई, जबकि नैस्डैक कंपोजिट और डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में क्रमशः 1.26 फीसदी और 0.69 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

आज आने वाले नतीजे

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी

FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स

ऑयल इंडिया

अशोक बिल्डकॉन

बायर क्रॉप्साइंस

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज

कमिंस इंडिया

इंडिया सीमेंट्स

FII और DII आंकड़े

23 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 182.51 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 397.29 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

बीएसई सेंसेक्स पर शुक्रवार के टॉप 5 तेजी (Top 5 Gainer) वाले शेयर

बजाज फिनसर्व : 1.75 फीसदी

इंडसइंड बैंक: 1.20 फीसदी

टाटा मोटर्स : 1.18 फीसदी

एशियन पेंट्स : 1.07 फीसदी

आईटीसी : 1.00 फीसदी

बीएसई सेंसेक्स पर शुक्रवार के टॉप 5 गिरावट (Top 5 Loser) वाले शेयर

टेक महिंद्रा : 1.21 फीसदी

टाइटन : 1.11 फीसदी

एचसीएल टेक : 1.07 फीसदी

कोटक महिंद्रा : 0.97 फीसदी

अल्ट्राटेक: 0.76 फीसदी

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article