Share Bazar News Today, 19 June 2023: शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स में 11 बजे 160 अंक की गिरावट देखने को मिली। यह 63,224 पर बना हुआ है। वहीं निफ्टी में 49.25 अंक की गिरावट है यह 18,776 स्तर पर बना हुआ है। सेंसेक्स में टॉप गिरावट वाले शेयर में कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, NTPC और रिलायंस शामिल हैं। वहीं टॉप बढ़त वाले शेयर में बजाज फाइनेंस, टाइटन, सनफार्मा शेयर शामिल हैं।
एशियाई बाजार की चाल
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY में 2.00 अंक की बढ़त है। वहीं, निक्केई करीब 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 33,667.37 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.60 फीसदी की कमजोरी है। ताइवान का बाजार 0.27 फीसदी गिरकर 17,242.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 19,896.66 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 3,261.59 के स्तर पर दिख रहा है।
अमेरिकी मार्केट में गिरावट
अमेरिकी बाजारों से कमजोर संकेत हैं। यूएस मार्केट में 6 दिन की तेजी थम गई है। शुक्रवार को Dow 110 अंक गिरा। वहीं, Nasdaq में 93 अंक की गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर SGX Nifty 18900 के पास सपाट है। वहीं, Dow Futures भी करीब 50 अंक नीचे है।
आज इन शेयरों पर रहेगी नजर
HDFC
भारती एयरटेल
रिलायंस इंडस्ट्रीज/ओएनजीसी
टाटा स्टील
अदानी एंटरप्राइजेज
कल्याण ज्वेलर्स
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस
पिछले कारोबारी दिन बाजार की चाल
16 जून को बाजार रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में निफ्टी 50 इंडेक्स 137.90 अंक बढ़कर 18826 पर बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स 466.95 अंक की बढ़त के साथ 63384.58 पर बंद हुआ। बता दें कि पिछला रिकॉर्ड हाई क्लोज 1 दिसंबर, 2022 को देखने को मिला था। तब निफ्टी 1881250 पर और सेंसेक्स 63284.19 पर बंद हुए थे।
बीएसई सेंसेक्स पर शुक्रवार के टॉप 5 तेजी (Top 5 Gainer) वाले शेयर
रिलायंस इंडस्ट्रीज- 2.79 फीसदी
सन फार्मा -2.75 फीसदी
एचसीएल टेक- 2.02 फीसदी
हिंदुस्तान यूनिलीवर - 2 फीसदी
विप्रो -1.85 फीसदी
बीएसई सेंसेक्स पर शुक्रवार के टॉप 4 गिरावट (Top 5 Loser) वाले शेयर
ओएनजीसी - 1.20 फीसदी
ग्रासिम - 0.96 फीसदी
बजाज ऑटो - 0.62 फीसदी
भारती एयरटेल - 0.60 फीसदी
पावर ग्रिड - 0.40 फीसदी
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
