Share Bazar News Today, 16 May 2023: आज भारतीय बाजारों की शुरूआत के अच्छे संकेत मिल रहे है। SGX NIFTY करीब 50 प्वाइंट ऊपर है। ज्यादातर एशियाई बाजार भी मजबूत नजर आ रहे है। कल अमेरिकी बाजार भी 5 दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद हुए थे। इसके अलावा WPI के आए आंकड़े और चौथी तिमाही के आने वाले आंकड़े मंगलवार को भारतीय बाजारों की दिशा तय कर सकते हैं। एचडीएफसी ट्विन्स, भारती एयरटेल, बैंक ऑफ बड़ौदा और पीवीआर जैसे शेयर में आज फोकस में रहेंगे। सरकार ने विंडफॉल टैक्स 4,100 प्रति टन से घटाकर 'जीरो' किया जिससे ऑयल कंपनी को राहत मिलेगी।
15 मई को कैसी रही थी बाजार की चाल
भारतीय शेयर बाजार पिछले कारोबारी दिन 15 मई, सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 317.81 अंक या 0.51 फीसदी बढ़कर 62,345.71 पर और निफ्टी 84 अंक या 0.46 फीसदी बढ़कर 18398.80 पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी बैंक आज जारी करेंगे डिविडेंड
एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी शेयर की कीमतें मंगलवार को फोकस में रहेंगे। ये आज अपना डिविडेंड जारी करेंगे। दोनों बैंक ने वित्त वर्ष 2023 के लिए अपने लाभ से शेयरधारकों के लिए भारी डिवेंडेंड की घोषणा की है। एचडीएफसी बैंक 1900% डिविडेंट का भुगतान कर रहा है, जबकि एचडीएफसी वित्तीय वर्ष के लिए 2200% लाभांश का भुगतान करने के लिए तैयार है।
यूरोपीय बाजारों की चाल
सोमवार को यूरोप के बाजार मिलेजुले रहे। तुर्की में चुनाव और यूरोपीय क्षेत्र में महंगाई में बढ़ोतरी के अनुमान से कुछ सेक्टर और शेयरों में हल्की कमजोरी देखने को मिली। कल अधिकतर सेक्टर यहां हरे निशान में ही बंद होने में कामयाब रहे।
अमेरिकी शेयर बाजारों की चाल
सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन डाओ जोंस लगातार 5 दिनों की कमजोरी के बाद पहली बार हरे निशान में बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में सबसे ज्यादा 0.66% की तेजी रही। जबकि, S&P 500 इंडेक्स में 0.3% की तेजी दिख रही है। फिलहाल, स्टॉक फ्यूचर्स सपाट स्तर पर कारोबार करते नजर आया।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
