Share Bazar News Today, 15 December 2023: भारतीय शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 969.55 अंक उछलकर 71,483.75 पर और निफ्टी 1.29% बढ़कर 21,456.70 पर बंद हुआ। आईटी, बैंक और मेटल शेयरों में उछाल के कारण सेंसेक्स 1,000 अंक उछलकर 71,000 के स्तर को पार कर गया, जबकि निफ्टी 21,450 अंक के शीर्ष पर पहुंच गया। निफ्टी बैंक 341 अंकों की बढ़त के साथ 48,073 पर बंद हुआ, जबकि मिडकैप इंडेक्स 54 अंकों की बढ़त के साथ 45,588 पर बंद हुआ। निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त वाले स्टॉक में टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक में 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा बैंक, ऑयल सेक्टर के शेयर्स में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 29 पैसे उछलकर 83.01 पर बंद हुआ।
आज के टॉप बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
एनएसई पर आज टॉप बढ़त वाले शेयर्स में एचसीएल टेक, टीसीएस, इंफोसिस शामिल हैं। जिनमें 5 फीसदी की अधिक की बढ़त देखने को मिली। वहीं टॉप गिरावट वाले शेयर्स में नेस्ले, एचडीएफसी लाइफ, भारती एयरटेल शामिल है जिनमें 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।
कल भी बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले कल यानी गुरुवार (14 दिसंबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 70,602.89 और निफ्टी ने 21,210.90 का ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि, बाद में ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 929 अंक की तेजी के साथ 70,514 के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 256 पॉइंट की तेजी रही। ये 21,182 के स्तर पर बंद हुआ था।
