बिजनेस

इस मल्टीबैगर स्टॉक में फिर दिखा उछाल! शानदार नतीजों का दिखा असर, देखें पूरी जानकारी

शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स के Q3FY25 नतीजे मजबूत रहे, जहां PAT 1,118% और कुल आय 422% बढ़ी। इस खबर के बाद स्टॉक में 6% की तेजी आई। पिछले 1 साल में 70% का रिटर्न देने वाले इस स्मॉलकैप स्टॉक ने 3 साल में 145% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Image

smallcap multibagger stock, Q3FY25 results, best education stocks 2025

KEY HIGHLIGHTS
  • Q3FY25 में PAT 1,118% बढ़कर ₹1.95 करोड़ हुआ, लेकिन QoQ आधार पर 22% गिरा।
  • टोटल इनकम 422% बढ़कर ₹20.9 करोड़ हुई, जबकि पिछले साल ₹4 करोड़ थी।
  • शेयर ने 1 साल में 70% रिटर्न दिया, लेकिन 52-वीक हाई से 40% नीचे है।

शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स (Shanti Educational Initiatives) के शेयरों में गुरुवार, 6 फरवरी 2025 को लगभग 6% की तेजी देखी गई। यह उछाल कंपनी के मजबूत Q3FY25 वित्तीय परिणामों के बाद आया, जिसने पिछले पांच सत्रों की गिरावट को तोड़ दिया।

Q3FY25 के शानदार नतीजे

कंपनी की कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट (PAT) सालाना आधार (YoY) पर 1,118% बढ़कर ₹1.95 करोड़ हो गया, जो कि पिछले साल इसी तिमाही में ₹0.16 करोड़ था। हालांकि, तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर प्रॉफिट में 22% की गिरावट आई, क्योंकि Q2FY25 में यह ₹2.5 करोड़ था। कुल आय (Total Income) भी 422% की वृद्धि के साथ ₹20.9 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह केवल ₹4 करोड़ थी। तिमाही-दर-तिमाही, कुल आय 70% बढ़ी, जो Q2FY25 में ₹12.3 करोड़ थी। इसके अलावा, कंपनी ने पिछले पांच तिमाहियों में अपनी सर्वाधिक नेट सेल्स दर्ज की, जो इसकी मजबूत बिक्री वृद्धि का संकेत देती है।

शेयर प्राइस ट्रेंड

गुरुवार को स्टॉक 5.8% बढ़कर ₹124.70 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। यह अभी भी अपने 52-वीक हाई ₹207.75 (सितंबर 2024) से 40% नीचे है। स्टॉक ने 52-वीक लो ₹52.01 (मार्च 2024) से 140% की बढ़त दर्ज की है। पिछले 1 साल में 70% बढ़ा, लेकिन फरवरी में अब तक 4% गिर चुका है। लॉन्ग टर्म में (3 साल) स्टॉक ने 145% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया।

शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स के Q3FY25 नतीजे मजबूत रहे, जहां PAT 1,118% और कुल आय 422% बढ़ी। इस खबर के बाद स्टॉक में 6% की तेजी आई। पिछले 1 साल में 70% का रिटर्न देने वाले इस स्मॉलकैप स्टॉक ने 3 साल में 145% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article