बिजनेस

शाहरुख खान की बेटी को मिला पहला ऐड, इस दिग्गज मेकअप ब्रैंड ने सुहाना खान को बनाया अपना ब्रैंड अंबेसडर

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को एक बड़ी सफलता मिल गई है। अमेरिका की जानी-मानी मेकअप कंपनी मेबेलिन ने सुहाना खान को अपना ब्रैंड अंबेसडर बना लिया है। सुहाना के लिए ये एक बड़ी सफलता है क्योंकि उनकी उम्र अभी सिर्फ 22 साल है और अभी तक उनकी कोई फिल्म भी नहीं आई है।

Image

दुनिया की जानी-मानी मेकअप कंपनी मेबेलिन ने सुहाना खान को बनाया अपना ब्रैंड अंबेसडर

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को मिला पहला ऐड
  • दिग्गज मेकअप कंपनी मेबेलिन ने सुहाना को बनाया ब्रैंड अंबेसडर
  • फिल्म रिलीज होने से पहले ही सुहाना के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

Suhana Khan endorsement deal with Maybelline New York: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने फिल्मों में आने से पहले ही बड़ा कमाल कर दिया है। सुहाना खान ने दुनिया की जानी-मानी कॉस्मेटिक कंपनी के साथ एक एंडोर्समेंट डील फाइनल कर ली है। जी हां, शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान, अमेरिका के न्यूयॉर्क बेस्ड मेबेलिन कॉस्मेटिक्स का नया चेहरा बन गई हैं। मेबेलिन न्यूयॉर्क द्वारा मंगलवार रात मुंबई में आयोजित एक प्रोग्राम में सुहाना खान के प्रेजेंस ने सभी को हैरान कर दिया।

मेबेलिन न्यूयॉर्क की ब्रैंड अम्बेसडर बनीं सुहाना खान

बताते चलें कि सुहाना खान की ये किसी भी ब्रैंड के साथ पहली डील है। खास बात ये है कि अभी तक सुहाना खान की कोई फिल्म भी नहीं आई है और दुनिया की दिग्गद मेक-अप कंपनी ने उन्हें अपना ब्रैंड अंबेसडर बना लिया है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सुहाना के लिए ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। बताते चलें कि सुहाना खान, जोया अख्तर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'द आर्चीज' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी।

द आर्चीज में सुहाना खान के साथ काम करेंगे दो और स्टार किड

22 साल की सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना की ये फिल्म इस साल के अंत में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। द आर्चीज (The Archies) में सुहाना खान के अलावा, बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त्य नंदा और सुहाना खान एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article