बिजनेस

Service Sector Index: सर्विस सेक्टर की एक्टिविटीज में तेजी बरकरार, बिजनेस गतिविधियों में आई हल्की गिरावट

Service Sector Index: एचएसबीसी के चीफ इकोनॉमिस्ट (भारत) प्रांजुल भंडारी ने कहा है कि अप्रैल में भारत की सर्विस गतिविधियों में थोड़ी धीमी गति से वृद्धि हुई। इसे घरेलू मांग में उल्लेखनीय मजबूती के साथ नए ऑर्डर और ग्रोथ से सपोर्ट मिला।

Image

सर्विस सेक्टर की एक्टिविटीज में तेजी बरकरार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सर्विस सेक्टर की एक्टिविटीज में तेजी
  • बिजनेस गतिविधियों में हल्की गिरावट
  • घरेलू मांग में तेजी

Service Sector Index: भारत में सर्विस सेक्टर की एक्टिविटीज अनुकूल आर्थिक परिस्थितियों और मजबूत मांग के दम पर अप्रैल में 14 वर्ष के उच्चतम स्तर पर बरकरार रहीं। एक मासिक सर्वे में यह जानकारी दी गई है। हालांकि भारत की सर्विस ग्रोथ में हल्की गिरावट आई है। सीजनली एडजस्टेड 'एचएसबीसी इंडिया भारत सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स' मार्च में 61.2 था जो अप्रैल में गिरकर 60.8 रह गया। पर्चेजिंग मैनेजर इंडेक्स (PMI) के लिहाज से 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम अंक का मतलब गिरावट से होता है।

ये भी पढ़ें -

सर्विस गतिविधियों में धीमी गति से वृद्धि

एचएसबीसी के चीफ इकोनॉमिस्ट (भारत) प्रांजुल भंडारी ने कहा है कि अप्रैल में भारत की सर्विस गतिविधियों में थोड़ी धीमी गति से वृद्धि हुई। इसे घरेलू मांग में उल्लेखनीय मजबूती के साथ नए ऑर्डर और ग्रोथ से सपोर्ट मिला।

घरेलू मांग में तेजी

घरेलू मांग में तेजी के अलावा, कंपनियों ने दुनिया के कई हिस्सों से नए कारोबारी लाभ का भी जिक्र किया जिसे सामूहिक तौर पर सितंबर 2014 में बढ़ोतरी शुरू होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय बिक्री में दूसरी सबसे तेज ग्रोथ से सपोर्ट मिला।

कैसा रहा पीएमआई आउटपुट इंडेक्स

इस बीच एचएसबीसी इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स अप्रैल में 61.5 रहा जो मार्च में 61.8 था। यह 14 वर्षों में दूसरी सबसे अधिक ग्रोथ को दर्शाता है। भंडारी ने कहा है कि ओवरऑल एक्टिविटी के संदर्भ में, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों सेक्टरों में कुल उत्पादन अप्रैल में उल्लेखनीय रूप से बढ़ा। मगर इनकी ग्रोथ की रफ्तार थोड़ी धीमी रही। फिर भी ये इन क्षेत्रों में निरंतर बेहतरी का संकेत है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article