बिजनेस

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में किसने दिया जोर का झटका, टूटते बाजार में इस कंपनी ने कराया मुनाफा, पढ़ें पूरी डिटेल

पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 709 अंक यानी 0.87% चढ़ा, और इस बढ़त का सीधा असर देश की दिग्गज कंपनियों के बाजार मूल्यांकन पर दिखा। देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप 1,72,148.89 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की और निवेशकों को जोरदार मुनाफा कराया।

Image

BSE Top 10 Mcap

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से ज्यादातर ने निवेशकों को राहत दी, लेकिन कुछ दिग्गजों को जोर का झटका भी लगा। इस दौरान जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया, वहीं एचडीएफसी बैंक और एसबीआई को नुकसान उठाना पड़ा। आइए जानते हैं किस कंपनी ने कितना फायदा दिया और किसका मार्केट कैप टूटा।

1,72,148.89 करोड़ रुपये बढ़ी दौलत

पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 709 अंक यानी 0.87% चढ़ा, और इस बढ़त का सीधा असर देश की दिग्गज कंपनियों के बाजार मूल्यांकन पर दिखा। देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप 1,72,148.89 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की और निवेशकों को जोरदार मुनाफा कराया।

अंबानी को हुआ कितना मुनाफा

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 48,107.94 करोड़ रुपये बढ़कर 19,07,131.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही वह देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर भी निवेशकों के लिए मजबूत साबित हुई और उसका मार्केट कैप 34,280.54 करोड़ रुपये उछलकर 6,17,672.30 करोड़ रुपये हो गया।

टॉप-10 की सूची में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एलआईसी और बजाज फाइनेंस जैसी कंपनियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और उनका मूल्यांकन बढ़ा।

इन कंपनियों में आई गिरावट

हालांकि, सभी कंपनियां इस तेजी का फायदा नहीं उठा पाईं। एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी रही और एचडीएफसी बैंक, TCS, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, SBI, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलआईसी और बजाज फाइनेंस क्रमशः टॉप-10 की सूची में शामिल रहीं।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article