बिजनेस

सीनियर सिटिजन को Bank of India में 5 लाख की FD पर 2 साल बाद कितने रुपये मिलेंगे? देखें कैलकुलेशन

Senior Citizen FD: अगर आप भी किसी सरकारी बैंक में एफडी करवाने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।

Image

बैंक ऑफ इंडिया की एफडी स्कीम (Photo: iStock)

Senior Citizen FD: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)उन निवेशकों की पहली पसंद है, जो सुरक्षित निवेश के साथ निश्चित रिटर्न चाहते हैं। खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी एक लोकप्रिय विकल्प है, क्योंकि बैंक उन्हें सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज दर का लाभ देते हैं। अगर आप भी 5 लाख रुपये की एफडी करवाने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए काम की साबित हो सकती है। सरकारी बैंक बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों के एफडी पर आकर्ष ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। लंबी अवधि के लिए निवेश नहीं करना चाहते हैं तो बैंक की 2 साल की एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

सीनियर सिटिजन को मिलेगा ज्यादा ब्याज

Bank of India FD

बैंक ऑफ इंडिया की एफडी स्कीम (Photo: iStock)

बैंक ऑफ इंडिया की 2 साल की Callable FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं सामान्य ग्राहकों के लिए इसी अवधि की एफडी पर 6.60 प्रतिशत सालाना ब्याज उपलब्ध है। यानी वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य निवेशकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिल रहा है। यह अतिरिक्त ब्याज भले ही सुनने में कम लगे, लेकिन लंबी अवधि में इसका असर रिटर्न पर साफ दिखाई देता है।

5 लाख रुपये के निवेश पर कितना मिलेगा पैसा?

अगर कोई वरिष्ठ नागरिक बैंक ऑफ इंडिया की 2 साल की एफडी में 5 लाख रुपये निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे लगभग 5,71,000 रुपये प्राप्त होंगे। यानी दो साल में उसे करीब 71,000 रुपये का ब्याज मिलेगा। वहीं अगर कोई सामान्य ग्राहक इसी अवधि के लिए 5 लाख रुपये की एफडी करवाता है, तो मैच्योरिटी पर उसे लगभग 5,66,000 रुपये मिलेंगे। इस तरह सामान्य ग्राहक को लगभग 66,000 रुपये का ब्याज प्राप्त होगा। इस उदाहरण से साफ है कि वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दर का सीधा फायदा मिलता है और उनकी कुल कमाई सामान्य निवेशकों से अधिक होती है।

निवेशक श्रेणीनिवेश राशिअवधिब्याज दर (प्रतिवर्ष)मैच्योरिटी राशि
सीनियर सिटिजन₹5,00,0002 वर्ष7.10%₹5,71,000
सामान्य नागरिक₹5,00,0002 वर्ष6.60%₹5,66,000

Callable FD क्या होती है?

यहां यह समझना भी जरूरी है कि यह ब्याज दर Callable FD पर लागू है। Callable FD वह एफडी होती है, जिसमें निवेशक को जरूरत पड़ने पर मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालने की सुविधा मिलती है। हालांकि समय से पहले एफडी तोड़ने पर बैंक कुछ पेनल्टी लागू कर सकता है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्यों है बेहतर विकल्प?

बढ़ती उम्र में नियमित और सुरक्षित आय का स्रोत बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में एफडी एक भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आती है। बाजार की अस्थिरता का इस पर असर नहीं पड़ता और निवेशक को पहले से ही पता होता है कि मैच्योरिटी पर उसे कितना पैसा मिलेगा। हालांकि, निवेश से पहले यह भी ध्यान रखें कि एफडी पर मिलने वाले ब्याज पर भी टैक्स लगता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article