Infrastructure Shares: अधिकतर एग्जिट पोल में NDA को 350 से अधिक सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया था। जबकि रुझान इसके उलट आ रहे हैं। इंडिया गठबंधन को एग्जिट पोल में 150-180 सीटें दिखाई गई थीं, जबकि रुझानों के अनुसार इंडिया गठबंधन इससे कहीं अधिक सीटें जीत सकता है। इस बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट है। करीब पौने 11 बजे सेंसेक्स 2061 अंकों की गिरावट के साथ 74,407.73 पर है। वहीं निफ्टी 645.20 अंकों की कमजोरी के साथ 22,618.70 पर है। आज इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरों में भी गिरावट दिख रही है। इससे निफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स नीचे फिसला है। करीब पौने 11 बजे निफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स (Nifty Infrastructure Index) 381.85 अंक या 4.17 फीसदी की गिरावट के साथ 8,765.15 पर है। आगे जानिए कैसा है इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरों का हाल।
ये भी पढ़ें -
अधिकतर शेयरों में गिरावट
निफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स पर लिस्टेड शेयरों में से केवल एक Apollo Hospitals Enterprise 0.95 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है। बाकी सभी 29 शेयर लाल निशान में हैं।
ये हैं सबसे अधिक गिरावट वाले शेयर
- अडानी पोर्ट्स : 10 फीसदी
- Concor : 7 फीसदी
- अंबुजा सीमेंट्स : 9.88 फीसदी
- HPCL: 7.09
- NTPC : 7.91 फीसदी
- पावर ग्रिड : 7.37 फीसदी
- गेल : 8.25 फीसदी
- IOC : 5.11 फीसदी
- अशोक लेलैंड : 5.05 फीसदी
- MRF : 2.54 फीसदी
- श्री सीमेंट : 1.67 फीसदी
- सीमेंस : 3.94 फीसदी
- एलएंडटी : 5.68 फीसदी
- कमिंस इंडिया : 5.20 फीसदी
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
