बिजनेस

SEBI 22 जनवरी को 5 कंपनियों की संपत्तियों की करेगी नीलामी, जानिए ये कंपनी कौन सी हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 06:29 PM IST

पूंजी बाजार नियामक SEBI निवेशकों से अवैध रूप से एकत्रित रकम की वसूली के लिए 22 जनवरी को 5 कंपनियों की निलामी करेगी।

Image

पांच कंपनियों की संपत्ति होगी नीलाम

पूंजी बाजार नियामक SEBI निवेशकों से अवैध रूप से एकत्रित रकम की वसूली के लिए 22 जनवरी को सनहेवन एग्रो इंडिया और रविकिरण रियल्टी इंडिया समेच पांच कंपनियों और उनके प्रवर्तकों एवं निदेशकों की 13 संपत्तियों की नीलामी करेगी। नीलामी में शामिल अन्य कंपनियों में जस्ट-रिलायबल प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड, ओरियन इंडस्ट्रीज और रखाल भरोती समूह की संपत्तियों की भी नीलामी की जाएगी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की तरफ से सोमवार को जारी एक सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, इन संपत्तियों की नीलामी 15.08 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी। इन संपत्तियों में पश्चिम बंगाल और झारखंड स्थित भूखंड शामिल हैं। सेबी ने इन संपत्तियों की बिक्री में सहायता के लिए क्विकर रियल्टी को नियुक्त किया है।

इन 13 संपत्तियों में से सात रखाल भरोती समूह की कंपनियों से संबंधित हैं जबकि ओरियन इंडस्ट्रीज लिमिटेड और जस्ट-रिलायबल प्रोजेक्ट्स इंडिया की दो-दो संपत्तियां हैं। वहीं सनहेवन एग्रो इंडिया तथा रविकिरन रियल्टी की एक-एक संपत्ति है ।

SEBI ने कहा कि नीलामी 22 जनवरी 2024 को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। सेबी ने बोली लगाने से पहले नीलामी में रखी गई संपत्तियों के मुकदमों, अन्य व्यवधानों आदि के बारे में स्वतंत्र रूप से जांच-पड़ताल करने को कहा है।

इन पांचों कंपनियों ने सार्वजनिक निर्गम नियमों का पालन किए बगैर निवेशकों से पैसा जुटाया था। नियमों के तहत एक कंपनी को अपनी प्रतिभूतियों को मान्यता प्राप्त सूचकांक पर सूचीबद्ध करना होता है। (इनपुट भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article