बिजनेस

JSW Cement IPO: सेबी ने JSW सीमेंट के आईपीओ को रोका, 4000 करोड़ का इश्यू लाने की थी तैयारी

JSW IPO: पूंजी बाजार नियामक सेबी ने जेएसडब्ल्यू सीमेंट के प्रस्तावित 4,000 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को फिलहाल रोक दिया है। जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने 16 अगस्त को सेबी के पास आईपीओ को लेकर DRHP फाइल किया था।

Image

जेएसडब्ल्यू सीमेंट आईपीओ

JSW IPO: सेबी ने जेएसडब्ल्यू सीमेंट को बड़ा झटका किया है। पूंजी बाजार नियामक ने कंपनी के 4000 करोड़ के आईपीओ पर रोक लगा दी है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की वेबसाइट पर सोमवार को उपलब्ध सूचना के अनुसार सेबी ने कहा कि प्रस्तावित आईपीओ को लेकर ‘टिप्पणी’ जारी करने को फिलहाल टाल दिया गया है। विभिन्न कारोबार से जुड़े जेएसडब्ल्यू समूह की इकाई जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने 16 अगस्त को सेबी के पास आईपीओ को लेकर DRHP फाइल किया था।

क्यों नहीं मिली मंजूरी

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने जेएसडब्ल्यू सीमेंट के प्रस्तावित 4,000 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को फिलहाल रोक दिया है। हालांकि ऐसा क्यों किया है इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जिंदल ग्रुप की कंपनी जेएसडब्ल्यू सीमेंट सीमेंट ने 16 अगस्त को सेबी के पास आईपीओ को लेकर DRHP फाइल की थी। वह बाजार से करीब 4000 करोड़ जुटाने की तैयारी में थी।

Sri Tirupati Bala ji IPO

श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड ने लगभग 170 करोड़ रुपये के अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए सोमवार को 78-83 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया।कंपनी ने बयान में कहा कि आईपीओ पांच सितंबर को सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुलेगा और नौ सितंबर को बंद होगा।आईपीओ में 1.47 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और और बिनोद कुमार अग्रवाल की तरफ से 56.90 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है।मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ का आकार 169.65 करोड़ रुपये आंका गया है। श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी बड़े लचीले बैग और बुने हुए बोरे, बुने हुए कपड़े और टेप जैसे औद्योगिक पैकेजिंग उत्पादों के निर्माण और बिक्री के व्यवसाय में लगी हुई है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article