बिजनेस

एसबीआई बेचेगा यस बैंक में 13% हिस्सेदारी, जापानी बैंक SMBC को मिलेगा बड़ा सौदा

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने निजी क्षेत्र के यस बैंक में अपनी 13.19% हिस्सेदारी जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) को बेचने का निर्णय लिया है। यह सौदा करीब 8,889 करोड़ रुपये में होगा और प्रति शेयर कीमत 21.50 रुपये तय की गई है। हालांकि यह डील नियामकीय मंजूरी पर निर्भर करेगी और अगले 12 महीनों में पूरी होने की उम्मीद है।

Image

SBI बेचेगा यस बैंक में 13% हिस्सेदारी SMBC को ₹8,889 करोड़ में

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • SBI को यस बैंक के 413.44 करोड़ शेयर बेचकर 8,888.97 करोड़ रुपये मिलेंगे।
  • जापान की SMBC को बेची जाएगी 13.19% हिस्सेदारी।
  • डील की अंतिम मंजूरी और निष्पादन नियामक प्रक्रियाओं पर निर्भर है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक बड़ा रणनीतिक फैसला लेते हुए निजी क्षेत्र के यस बैंक में अपनी 13.19 प्रतिशत हिस्सेदारी जापान की प्रमुख वित्तीय संस्था सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) को बेचने की घोषणा की है। यह सौदा करीब 8,889 करोड़ रुपये में तय हुआ है और इससे यस बैंक की हिस्सेदारी संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

₹8,888.97 करोड़ में होगा सौदा

एसबीआई ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की कार्यकारी समिति (ECCB) ने यस बैंक के 413.44 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। यह सौदा 21.50 रुपये प्रति शेयर की दर से किया जाएगा, जिससे कुल राशि 8,888.97 करोड़ रुपये होगी।

मार्च 2025 तक थी 24% हिस्सेदारी

मार्च 2025 तक एसबीआई के पास यस बैंक में लगभग 24 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इस सौदे के बाद एसबीआई की हिस्सेदारी में भारी कटौती होगी और जापानी बैंक SMBC एक महत्वपूर्ण हिस्सेदार बन जाएगा।

नियामकीय मंजूरी बाकी, 12 महीने में पूरा होने की उम्मीद

एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि यह सौदा अभी नियामकीय और वैधानिक मंजूरी के अधीन है। यह डील सौदे की निष्पादन तिथि से 12 महीनों के भीतर पूरी होने की उम्मीद जताई गई है। नियामकीय प्रक्रिया पूरी होते ही SMBC को यस बैंक में अधिकारिक तौर पर हिस्सेदारी मिल जाएगी।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article