बिजनेस

SBI vs HDFC Bank: जब बैंकिंग सेक्टर में आएगी तेजी, तो कौनसा स्टॉक बनेगा रिटर्न का चैंपियन?

SBI vs HDFC Bank भारत के दो सबसे बड़े बैंकिंग सेक्टर के शेयर इन दिनों पिटे हुए हैं। SBI जहां अपने ऑल टाइम हाई से 17.56% नीचे है। वहीं, HDFC Bank का शेयर 25% लुढ़क चुका है। जब बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी आएगी, तो कौनसा शेयर ज्यादा तेज भागेगा?

Image

दोनों बैंकिंग स्टॉक्स में आ सकती है तेजी

बैंकिंग सेक्टर में हालिया गिरावट के बाद वैल्यूएशन आकर्षक हो गए हैं। खासकर SBI और HDFC Bank जैसे बड़े शेयर अब निवेशकों के रडार पर हैं। ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों स्टॉक्स में मजबूत अपसाइड की संभावना है, जो Nifty Bank की रिकवरी को भी ट्रिगर कर सकते हैं। SBI और HDFC Bank को लेकर कई ब्रोकरेज हाउस ने मजबूत अपसाइड का टारगेट भी दिया है। अब सवाल यह है कि निवेशकों के लिए ज्यादा मुनाफे वाला दांव कौन सा बैंक शेयर हो सकता है।

Nifty Bank रिकवरी की उम्मीद

पिछले एक महीने में Nifty Bank इंडेक्स करीब 14% गिरा है, जिससे सेक्टर पर दबाव बना रहा। यह कमजोरी 3 महीने, 6 महीने और सालभर के ट्रेंड में भी दिखी। ऐसे में बड़े बैंक शेयरों में सुधार पूरे सेक्टर को ऊपर खींच सकता है।

SBI: ग्रोथ और वैल्यूएशन का मजबूत कॉम्बिनेशन

SBI के लिए ब्रोकरेज हाउस Antique ने BUY रेटिंग दी है और करीब 18% अपसाइड का अनुमान जताया है। बैंक की लोन ग्रोथ 11% YTD है और FY26 के लिए 13–15% गाइडेंस दी गई है। एसेट क्वालिटी मजबूत बनी हुई है और लिक्विडिटी भी पर्याप्त है। हालांकि डिपॉजिट कॉस्ट बढ़ने से मार्जिन पर हल्का दबाव रह सकता है। फिर भी वैल्यूएशन सस्ता और ग्रोथ मजबूत होने के कारण SBI निवेशकों को आकर्षित करता है।

ब्रोकरेजSBI टारगेट (₹)अपसाइड % (₹1,018)HDFC Bank टारगेट (₹)अपसाइड % (₹751)
Antique1200+17.9%
Jefferies1300+27.7%1240+65.1%
Motilal Oswal1300+27.7%1100+46.5%
Axis Securities1350+32.6%
ICICI Securities1120+49.1%
Prabhudas Lilladher1150+53.1%
Consensus Avg1108+8.8%~1100–1150~46–53%

HDFC Bank: 65% तक अपसाइड का बड़ा दांव

HDFC Bank पर Jefferies ने BUY रेटिंग के साथ 65% तक अपसाइड का अनुमान दिया है। मौजूदा वैल्यूएशन 1.6x P/B और 13x P/E के आसपास है, जो ऐतिहासिक स्तर से आकर्षक माना जा रहा है। FY26–28 के बीच लोन ग्रोथ 13% CAGR रहने का अनुमान है। बैंक की एसेट क्वालिटी मजबूत है और ROE करीब 14% रहने की उम्मीद है। HDFC के साथ मर्जर के बाद मिलने वाले सिनर्जी लाभ भी आगे ट्रिगर बन सकते हैं।

फाइनेंशियल तुलना में कौन आगे?

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो SBI कई मामलों में आगे दिखता है। नेट प्रॉफिट, ROE और ग्रोथ मेट्रिक्स में SBI बेहतर है। वहीं HDFC Bank स्थिरता और एसेट क्वालिटी में मजबूत बना हुआ है। SBI का P/E करीब 11.6 है, जबकि HDFC Bank का 15.5। इसका मतलब SBI सस्ता है और ग्रोथ भी तेज दिखा रहा है। वहीं HDFC Bank प्रीमियम वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है, लेकिन रिस्क कम है।

CAGR ट्रेंड में SBI को बढ़त

लंबी अवधि के रिटर्न में भी SBI ने बाजी मारी है। 10 साल में SBI ने 19% CAGR दिया, जबकि HDFC Bank ने 11%। 5 साल और 3 साल के आंकड़ों में भी SBI आगे रहा। हालिया 1 साल में भी SBI ने 31% रिटर्न दिया, जबकि HDFC Bank में 16% की गिरावट दर्ज हुई। यह ट्रेंड निवेशकों की बदलती पसंद को दिखाता है।

ग्रोथ बनाम स्थिरता का चुनाव

कुल मिलाकर SBI उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प दिखता है जो ज्यादा रिटर्न और ग्रोथ चाहते हैं, भले ही जोखिम थोड़ा ज्यादा हो। दूसरी ओर HDFC Bank स्थिरता, मजबूत बैलेंस शीट और लॉन्ग टर्म कंसिस्टेंसी के लिए जाना जाता है। दोनों ही शेयर Nifty Bank की रिकवरी में अहम भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन निवेश का फैसला निवेशक की जोखिम क्षमता और लक्ष्य पर निर्भर करेगा।

शेयर52-वीक हाई (₹)CMP (₹)52W हाई से गिरावट (%)एवरेज टारगेट (₹)अपसाइड (₹)अपसाइड (%)
SBI1,234.701,018-17.6%1,200182+17.9%
HDFC Bank1,020.50751-26.4%1,150399+53.1%

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article