बिजनेस

SBI Share Price: बाबा-दादी के 5000 ने कर दिया कमाल, SBI में लगाए पैसे के रिटर्न से पोता हुआ इमोशनल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 3, 2024, 03:12 PM IST

SBI Share Price: छत्तीसगढ़ के एक डॉक्टर ने सोशल मीडिया में कुछ ऐसी बात शेयर की है जो बचत और निवेश की मिशाल कायम करती है। दरअसल तन्मय मोतीवाला जो बच्चों के सर्जन हैं, ने अपने दादा-दादी की सालों पहले की एक इनवेस्टमेंट (Investment) की प्रशंसा की है।

Image

SBI Share Price: बाबा-दादी के 5000 ने कर दिया कमाल, SBI में लगाए पैसे के रिटर्न से पोता हुआ इमोशनल

SBI Share Price: छत्तीसगढ़ के एक डॉक्टर ने सोशल मीडिया में कुछ ऐसी बात शेयर की है जो बचत और निवेश की मिशाल कायम करती है। दरअसल तन्मय मोतीवाला जो बच्चों के सर्जन हैं, ने अपने दादा-दादी की सालों पहले की एक इनवेस्टमेंट (Investment) की प्रशंसा की है। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में SBI के शेयर खरीदने का एक सर्टिफिकेट भी शेयर किया है। वहीं दूसरे ट्वीट पर उन्होंने बताया कि आईपीओ लिस्टिंग पर शेयर की कीमत प्रीमियम पर खुली और खरीद मूल्य 5000 रुपये रहा। इसके पहले उन्होंने 500 रुपये पर शेयर खरीदने की बात कही थी।

उन्होंने आगे कहा कि सर्टिफिकेट पर जो वैल्यू लिखी है वह कैसे कैलकुलेट की जाएगी इस बात की उन्हें ज्यादा समझ नहीं है। 1:10 के स्टॉक स्प्लिट को ध्यान देखते हुए यह 500 शेयर होता है। उन्होंने आगे कहा यह इन्वेस्ट हुई रकम चाहे 3.7 लाख हो या 5 लाख यह ज्यादा मायने नहीं रखता। क्योंकि कई लोगों के लिए छोटी और कई लोगों के लिए बड़ी रकम हो सकती है। लेकिन इससे यह जरूर साफ होता है कि लंबे समय तक यदि आप इक्विटी पर निवेश करते हैं तो यह बहुत अच्छा रिटर्न दे सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि यह उनका मानना है कि यह लगभग 16% सीएजीआर होगा। उन्होंने जो पहले ट्वीट किया था उसमें उन्होंने साल 1994 में 500 रुपए के SBI के शेयर्स (Bought Share) खरीदने की बात कही थी। हालांकि उन्हें किसी ने जब मैसेज किया तो उन्होने यह सुधारते हुए यह गलती बताने वाले व्यक्ति को धन्यवाद भी कहा है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे कमेंट

मोतीवाला ने बताया कि उन्होंने फिलहाल शेयर रखने की योजना बनाई है। उनकी पोस्ट पर अब एक्स पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि कभी-कभी सबसे अच्छा निवेश वो होता है जिसे आप ट्रैक नहीं करते हैं। एक यूजर ने लिखा, "निवेश भूल जाने पर ही सबसे अच्छा होता है।”

डिस्केलमर- चूंकि इन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर यह जानकारी दी और फिर बाद में कुछ बदलाव भी किए हैं। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत उनके बताए इस रिटर्न की पुष्टी नहीं करता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article