बिजनेस

SBI Interest Rate: एसबीआई ने कर्ज पर ब्याज दर 0.05 प्रतिशत बढ़ायी, बढ़ जाएगी EMI

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2023, 09:08 AM IST

SBI Interest Rate: इस वृद्धि के साथ एक साल के लिये एमसीएलआर बढ़कर 8.55 प्रतिशत हो गयी है, जो अबतक 8.50 प्रतिशत थी। ज्यादातर कर्ज एक साल की एमसीएलआर दर से जुड़े होते हैं।

Image

एसबीआई ने कर्ज पर ब्याज दर 0.05 प्रतिशत बढ़ायी

Photo : BCCL

SBI Interest Rate: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर 0.05 प्रतिशत बढ़ा दी है। सभी अवधि के कर्ज के लिये की गयी इस वृद्धि से कर्जदारों के लिये मासिक किस्त बढ़ेगी।

इस वृद्धि के साथ उन कर्जदाताओं की मासिक किस्त (ईएमआई) बढ़ेगी, जिन्होंने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) पर कर्ज लिया है। इससे उन कर्जदारों पर फर्क नहीं पड़ेगा, जिन्होंने अन्य मानक ब्याज दरों पर कर्ज लिया है। एसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार संशोधित एमसीएलआर दर 15 जुलाई से प्रभावी होगी।

इस वृद्धि के साथ एक साल के लिये एमसीएलआर बढ़कर 8.55 प्रतिशत हो गयी है, जो अबतक 8.50 प्रतिशत थी। ज्यादातर कर्ज एक साल की एमसीएलआर दर से जुड़े होते हैं।

एक महीने और तीन महीने की एमसीएलआर 0.05 प्रतिशत बढ़कर क्रमश: आठ प्रतिशत और 8.15 प्रतिशत हो गयी है। वहीं छह महीने की एमएसएलआर 8.45 प्रतिशत होगी। वहीं, दो साल की एमसीएलआर भी 5 बीपीएस बढ़कर 8.65 फीसदी हो गई, जबकि तीन साल की एमसीएलआर 8.75 फीसदी हो गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article