बिजनेस

SBI की स्पेशल एफडी 'अमृत वृष्टि' पर घटा ब्याज, जानें अब 2.5 लाख डालेंगे तो 444 दिन बाद कितने मिलेंगे

SBI की 444 दिनों की अवधि वाली "अमृत वृष्टि" की स्पेशल FD की ब्याज दर भी 15 दिसंबर, 2025 से 6.60% से घटाकर 6.45% कर दी गई है। सीनियर सिटीजन के लिए, अमृत वृष्टि इंटरेस्ट रेट 7.10% से घटाकर 6.95% कर दिया गया है, जबकि सुपर सीनियर सिटीजन के लिए इसे 7.20% से घटाकर 7.05% कर दिया गया है।

Image

स्पेशल एफडी

FD Calculator: निवेश पर जोखिम नहीं लेने वाले निवेशकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) हमेशा से भरोसेमंद विकल्प रहा है। इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है और रिस्क भी नहीं होता। हाल ही में कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने एफडी पर ब्याज धटाई है। इनमें एसबीआई की 444 दिनों की स्पेशल FD स्कीम भी है, जिस पर ब्याज दर में कमी की गई है। आपको बता दें कि एसबीआई की 444 दिनों की अवधि वाली "अमृत वृष्टि" की खास टेनर स्कीम की ब्याज दर भी 15 दिसंबर, 2025 से 6.60% से घटाकर 6.45% कर दी गई है। सीनियर सिटीजन के लिए, अमृत वृष्टि इंटरेस्ट रेट 7.10% से घटाकर 6.95% कर दिया गया है, जबकि सुपर सीनियर सिटीजन के लिए इसे 7.20% से घटाकर 7.05% कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब 2.5 लाख रुपये निवेश करेंगे तो मैच्योरिटी पर कितना रिटर्न मिलेगा।

SBI की Amrit Vrishti FD

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपनी 444 दिन की FD पर सामान्य निवेशकों को 15 दिसंबर से 6.45% और सीनियर सिटीजन को 6.95% की दर से ब्याज मिलेगा। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति ₹2.5 लाख जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर करीब ₹2,70,174 मिलेंगे यानी ब्याज ₹20,174 का होगा। वहीं, अगर कोई सीनियर सिटीजन 2.5 लाख रुपये निवेश करेंगे तो उन्हें करीब 21750 रुपये का ब्याज मिलेगा।

इन बातों का रखें ख्याल

अधिकांश बैंक अपने निवेशकों को एफडी में निवेश की सुविधा प्रदान करते हैं। लेकिन आप कैसे जान सकते हैं कि आपके लिए सबसे बेस्ट एफडी कौन है? आदर्श रूप से आपको ऐसी एफडी में निवेश करना चाहिए जिसकी अवधि आपके वित्तीय लक्ष्यों से मेल खाती है। छोटी और लंबी अवधि के लक्ष्यों पर निर्भर करते हुए, आप सही एफडी अवधि को चुन सकते हैं। आपको ऐसी एफडी चुननी चाहिए जिन पर ब्याज की सर्वश्रेष्ठ दर मिलती है, ताकि आप अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कर सकें। जब यह उम्मीद की जाती है कि एफडी पर ब्याज की दर बढ़ेगी, तो आप भिन्न-भिन्न मैच्योरिटी वाली एक से अधिक एफडी में निवेश कर सकते हैं ताकि आप एफडी लैड्डरिंग तैयार कर सकें और दीर्घकाल में एफडी ब्याज दर का औसत लाभ प्राप्त कर सकें।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article