बिजनेस

SBI Dividend: एसबीआई ने सरकार को दिया 6959 करोड़ का लाभांश, पिछले बार से इतना ज्यादा

SBI And BOM Dividend: सरकार को देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने 6959 करोड़ रुपये का लांभाश दिया है। एसबीआई ने पिछले वित्त वर्ष के लिए 13.70 रुपये प्रति शेयर का लाभांश दिया। यह पिछले वर्ष में दिए गए 11.30 रुपये प्रति इक्विटी शेयर लाभांश से अधिक है।

Image

एसबीआई ने डिविडेंड दिया

SBI And BOM Dividend:बजट से पहले सरकार को सरकारी बैंकों से बड़ी कमाई हो रहा है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लांभाश दिया है। यह लाभांश 2023-24 के लिए दिया गया है। इसके तहत एसबीआई ने करीब 6959 करोड़ रुपये का लाभांश दिया है। इसी तरह बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 857 करोड़ रुपये का लाभांश दिया है। अहम बात यह है कि एसबीआई द्वारा दिया गया लाभांश पिछले वर्ष की तुलना में करीब 23 फीसदी ज्यादा है।

SBI Dividend और प्रॉफिट

एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लाभांश का चेक सौंपा। इस मौके पर वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी भी मौजूद थे।वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 6959.29 करोड़ रुपये का लाभांश चेक निर्मला सीतारमण को सौंपा।एसबीआई ने पिछले वित्त वर्ष के लिए 13.70 रुपये प्रति शेयर का लाभांश दिया। यह पिछले वर्ष में दिए गए 11.30 रुपये प्रति इक्विटी शेयर लाभांश से अधिक है।बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 2023-24 में रिकॉर्ड 67,085 करोड़ रुपये रहा जो उसके एक साल पहले 55,648 करोड़ रुपये था।

Bank Of Maharashtra Dividend

इसी तरह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 857 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा।बीओएम के प्रबंध निदेशक निधु सक्सेना और कार्यकारी निदेशक आशीष पांडे ने वित्त मंत्री को चेक सौंपा। इस मौके पर वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी भी मौजूद थे।बीओएम ने एक बयान में कहा कि बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1.40 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (14 प्रतिशत) का लाभांश घोषित किया है।पुणे स्थित बैंक में भारत सरकार की 86.46 प्रतिशत हिस्सेदारी है।बयान में कहा गया है कि यह लाभांश भुगतान वित्त वर्ष के दौरान बैंक के प्रभावशाली वित्तीय प्रदर्शन को बताता है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article