बिजनेस

SBI में 2,3 और 4 साल की FD पर कितना मिल रहा है ब्याज, 3 लाख की जमा का समझें पूरा हिसाब

अगर आप एफडी खुलवाने का विचार बना रहे हैं तो एसबीआई की एफडी स्कीम को चुन सकते हैं। बैंक की ओर से अलग-अलग अवधि की एफडी पर ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरें ऑफर की जा रही हैं।

Image

एसबीआई में 3 लाख की एफडी का समझें पूरा हिसाब (Photo: iStock)

SBI FD Interest Rates: देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई (SBI) अपने ग्राहकों को एफडी (FD) पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अगर आप भी सुरक्षित निवेश के लिए एफडी खुलवाने का विचार बना रहे हैं तो एसबीआई की एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। दरअसल, बैंक की ओर से वर्तमान में एफडी पर 3.05-7.05 प्रतिशत तक सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है। बैंक में अधिकतम 10 साल तक की एफडी में निवेश कर सकते हैं। अगर आप बैंक में ज्यादा लंबे समय तक पैसा जमा नहीं करना चाहते हैं तो 2, 3 या 4 साल की FD के ऑप्शन को चुन सकते हैं।

एफडी पर कितना मिल रहा है

एसबीआई की ओर से 2 साल की अवधि पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है। जबकि सीनियर सिटीजन को समान अवधि के लिए 6.90 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। 3 साल की अवधि के लिए एफडी चुनते हैं तो सामान्य नागरिकों को 6.30 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन 6.80 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। 4 साल की एफडी पर भी सामान्य नागरिकों को 6.30 प्रतिशत सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है। जबकि सीनियर सिटीजन को समान अवधि के लिए 6.80 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसी तरह,

3 लाख की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न

मान लीजिए आप बैंक में 3 लाख रुपये की एफडी करवाते हैं। अब 3 लाख जमा पर एफडी की अवधि के हिसाब से ब्याज और मैच्योरिटी राशि अलग होगी-

अगर आप बैंक में 2 साल के लिए 3 लाख की एफडी करवाते हैं तो कंपाउंडिंग फ्रिक्वेंसी क्वाटर्ली रखने पर मैच्योरिटी पर सामान्य ग्राहकों को 3,40,621 रुपये और सीनियर सिटीजन को 3,43,988 रुपये मिलेंगे।

3 साल के लिए 3 लाख की एफडी करवाते हैं तो कंपाउंडिंग फ्रिक्वेंसी क्वाटर्ली रखने पर मैच्योरिटी पर सामान्य ग्राहकों को 3,61,879 रुपये और सीनियर सिटीजन को 3,67,259 रुपये मिलेंगे।

वहीं, 4 साल के लिए 3 लाख की एफडी करवाते हैं तो कंपाउंडिंग फ्रिक्वेंसी क्वाटर्ली रखने पर मैच्योरिटी पर सामान्य ग्राहकों को 3,85,222 रुपये और सीनियर सिटीजन को 3,92,877 रुपये मिलेंगे।

FD की अवधिसामान्य नागरिक ब्याज दरसीनियर सिटीजन ब्याज दरसामान्य नागरिक मैच्योरिटी राशिसीनियर सिटीजन मैच्योरिटी राशि
2 साल6.40%6.90%₹3,40,621₹3,43,988
3 साल6.30%6.80%₹3,61,879₹3,67,259
4 साल6.30%6.80%₹3,85,222₹3,92,877

एफडी में क्यों करें निवेश

एफडी में निवेश करने का फायदा यह है कि इसमें आपका पैसा सुरक्षित साधन में रहता है और पहले से तय ब्याज दर के आधार पर रिटर्न मिलता है। अगर आप बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं और निश्चित अवधि के लिए पैसे को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो FD में निवेश कर सकते हैं। हालांकि, एफडी खोलने से पहले ब्याज दर, अवधि, कंपाउंडिंग फ्रिक्वेंसी, समय से पहले निकासी पर लगने वाला जुर्माना और टैक्स जैसी बातों का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article