बिजनेस

SBI दे रहा 2 साल में 1 लाख का ब्याज कमाने का मौका, FD स्कीम में इतना करना होगा निवेश

SBI 2 Year FD Calculation: एसबीआई अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। आप 1 लाख रुपये का ब्याज महज 2 साल में कमा सकते हैं।

Image

FD (Photo: iStock)

SBI 2 Year FD Calculation: देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई (SBI) अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। ऐसे में आप भी सुरक्षित निवेश और तय रिटर्न के लिए FD (Fixed Deposit) में निवेश की योजना बना सकते हैं। अगर लंबे समय की अवधि के लिए निवेश नहीं करना चाहते हैं तो बैंक की 2 साल की एफडी में निवेश कर सकते हैं और महज 2 साल में 1 साल का ब्याज पा सकते हैं।

2 साल की FD पर कितनी है ब्याज दर

SBI 2 Year FD Calculation

FD (Photo: iStock)

दरअसल, एसबीआई (SBI) वर्तमान में 2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम अवधि की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन ग्राहकों को 6.90 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

1 लाख का ब्याज कैसे मिलेगा

अब अगर कोई सामान्य नागरिक SBI की FD scheme में 2 साल से अधिक (2 साल 1 दिन) के लिए 7,40,000 रुपये का निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे करीब 1,00,197 रुपये ब्याज के रूप में मिल सकते हैं। इसके बाद कुल मैच्योरिटी अमाउंट बढ़कर लगभग 8,40,197 रुपये हो जाएगा। यानी निवेशक को बिना मार्केट रिस्क के तय अवधि में 1 लाख रुपये से ज्यादा ब्याज कमाने का मौका मिल सकता है।

वहीं, सीनियर सिटिजन ग्राहकों को बैंक अतिरिक्त ब्याज दर का फायदा देता है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक 2 साल 1 दिन के लिए SBI की FD में 7 लाख रुपये निवेश करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर लगभग 1,02,638 रुपये ब्याज के रूप में मिल सकते हैं। इसके बाद कुल मैच्योरिटी राशि करीब 8,02,638 रुपये हो जाएगी।

ग्राहक श्रेणीनिवेश राशिअवधिब्याज दरकुल ब्याजमैच्योरिटी अमाउंट
सामान्य नागरिक₹7,40,0002 साल 1 दिन6.40%₹1,00,197₹8,40,197
सीनियर सिटिजन₹7,00,0002 साल 1 दिन6.90%₹1,02,638₹8,02,638

यहां खास बात यह है कि सीनियर सिटिजन्स को कम निवेश पर भी ज्यादा ब्याज कमाने का फायदा मिल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले अधिक ब्याज दर ऑफर करता है। यही वजह है कि रिटायरमेंट के बाद कई लोग अपनी सेविंग्स को FD में निवेश करना सुरक्षित मानते हैं।

FD पर मिलने वाले ब्याज पर TDS

हालांकि, यह भी ध्यान रखें कि FD पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स-फ्री नहीं होता। अगर एक वित्तीय वर्ष में FD से मिलने वाला कुल ब्याज तय सीमा से ज्यादा हो जाता है तो बैंक TDS काट सकता है। सामान्य नागरिकों के लिए यह सीमा 50 हजार रुपये और सीनियर सिटिजन्स के लिए 1 लाख रुपये तक होती है। लेकिन अंतिम टैक्स देनदारी व्यक्ति की कुल आय और टैक्स स्लैब पर निर्भर करती है। अगर किसी व्यक्ति की कुल आय टैक्स सीमा से कम है तो वह TDS कटने से बच सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article