बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 22 अगस्त 2026 को बैंक बंद हैं या खुले? देखें RBI होलिडे लिस्ट

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 22 अगस्त 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक जाने वालों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। इसलिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट देखना ना भूलें।

Image

आज बैंक बंद हैं या नहीं देखें आरबीआई होलिडे लिस्ट

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today : आज शनिवार 22 अगस्त 2026 है। अगर आप आज अपने किसी जरूरी वित्तीय काम के लिए बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको अपनी योजना बदलनी होगी। आज देशभर में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाएं पूरी तरह बंद हैं। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है। चुंकि आज महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए बैंक ब्रांच जाकर कैश जमा करने, चेक क्लीयरेंस, डिमांड ड्राफ्ट जारी कराने या नया खाता खुलवाने जैसे कार्य नहीं हो सकेंगे।

अगस्त महीने में त्योहारों के कारण छुट्टियों की भरमार

अगस्त 2026 का महीना त्योहारों से भरा हुआ है, जिसके कारण अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रही हैं और आगे भी रहेंगी। इस महीने स्वतंत्रता दिवस, पारसी नववर्ष, केर पूजा, तेदोंग लो रम फात, देशभक्त दिवस, और महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती जैसे अवसरों पर विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहे। इसके अलावा, मिलाद-उन-नबी, पहला ओणम, थिरुवोनम और बारावफात जैसे प्रमुख त्योहारों के चलते भी कई क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

बैंक जाने से पहले जरूर चेक करें लिस्ट

शाखाओं की छुट्टियां भले ही क्षेत्रीय त्योहारों के आधार पर राज्य-दर-राज्य अलग होती हैं, लेकिन दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार की छुट्टी पूरे देश में एक समान लागू होती है। इसलिए, यदि आपका कोई ऐसा काम है जो केवल बैंक जाकर ही संभव है, तो उसे अगले कार्यदिवस यानी सोमवार के लिए रीशेड्यूल कर लें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने राज्य के अनुसार बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक करके ही घर से निकलें।

अगस्त 2026 में बाकी छुट्टियां

तारीखदिनराज्य/केंद्र शासित प्रदेशअवसर
25 अगस्त 2026मंगलवारकेरल, आंध्र प्रदेशमिलाद-उन-नबी (मिलाद-ए-शरीफ) / फर्स्ट ओणम
26 अगस्त 2026बुधवारदिल्ली एनसीआर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंडईद-ए-मिलाद (बारावफात/मिलाद-उन-नबी – पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) / थिरुवोनम
28 अगस्त 2026शुक्रवारगुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, केरल, हिमाचल प्रदेशरक्षाबंधन / पांग-ल्हाबसोल / ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के बाद का शुक्रवार / श्री नारायण गुरु जयंती / अय्यंकाली जयंती

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी पूरी तरह चालू

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बाद भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है। डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन सेवाएं 24 घंटे बिना किसी रुकावट के काम करती रहेंगी। आप अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप या नेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर करने के लिए IMPS, NEFT और RTGS जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान, लोन की EMI भरना, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खोलना और अपने खाते का बैलेंस चेक करना जैसे काम घर बैठे आसानी से किए जा सकते हैं। दुकानों पर यूपीआई (UPI) या कार्ड के जरिए मर्चेंट पेमेंट और कैश की जरूरत के लिए एटीएम (ATM) सेवाएं भी सामान्य रूप से उपलब्ध हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article