Mukesh Amabni Vs Anand Mahindra : मुकेश अंबानी (Mukesh Amabni) और आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) देश के दो दिग्गज बिजनेसमेन हैं। इन दोनों ने एक ही साल में अपने करियर की शुरुआत की थी। 1981 में करियर की शुरुआत करने वाले इन दोनों दिग्गजों ने समय के साथ बीते 4 दशकों से अधिक समय में कई उपलब्धियां हासिल कीं। आज इनमें से कौन कहां है और कितनी है दोनों की दौलत आगे जानिए।
मुकेश अंबानी की पहली जॉब
मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा दोनों ने 1981 में करियर की शुरुआत की थी। मुकेश ने अपने पिता के टेक्सटाइल और पॉलिएक्टर फाइबर डेवलप करने में मदद करने के लिए कंपनी जॉइन की थी। ऐसे उनके करियर की शुरुआत हुई। इसी के दम पर रिलायंस ने टेक्सटाइल्स और पॉलिएक्टर फाइबर के अलावा बाद में पेट्रोकेमिकल्स, पेट्रोलियम रिफाइनिंग और तेल-गैस बिजनेस तक में कामयाबी हासिल की।
आनंद महिंद्रा ने ऐसे की करियर की शुरुआत
आनंद महिंद्रा भी 1981 में ही महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) में शामिल हुए थे। उन्होंने महिंद्रा यूजीन में बतौर एक्जेक्यूटिव एसिस्टेंट करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने महिंद्रा ग्रुप को ग्लोबल ब्रांड बनाने में अहम भूमिका निभाई।
दोनों ने की है अमेरिका से पढ़ाई
आनंद महिंद्रा ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (Harvard Business School) से एमबीए की डिग्री हासिल की और उसके बाद ही महिंद्रा ग्रुप से जुड़े। वहीं मुकेश अंबानी ने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।
किस बुलंदी तक पहुंचे मुकेश और आनंद
मुकेश और आनंद दोनों ने जिन ग्रुप से करियर की शुरुआत की आज दोनों उन्हीं ग्रुप के चेयरमैन हैं। आनंद महिंद्रा महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन हैं, जबकि मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। आनंद महिंद्रा ने महिंद्रा ग्रुप को ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, डिफेंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉदी, हॉस्पिटेलिटी और फाइनेंस सहित 22 इंडस्ट्रीज में फैला दिया, जबकि मुकेश अंबानी ने रिलायंस को पेट्रोकेमिकल्स, पेट्रोलियम रिफाइनिंग, पावर और पोर्ट जैसे कारोबार में मजबूत बनाया।
कितनी है दौलत
Forbes के अननुसार इस समय मुकेश अंबानी 7.23 लाख करोड़ रु के मालिक हैं, जबकि आनंद महिंद्रा की दौलत 18210 करोड़ रु है। यानी दौलत के लिहाज से मुकेश अंबानी आनंद महिंद्रा से 40 गुना आगे हैं। इन 4 दशकों में दौलत के मामले में मुकेश अंबानी ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। वे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
