बिजनेस

रियल एस्टेट सेक्टर में सलमान खान की एंट्री, 10 हजार करोड़ के निवेश से इस शहर में बनाएंगे टाउनशिप

सलमान खान की नेट वर्थ अभी करीब 3000 करोड़ रुपये की है। वे फिल्मों के अलावा बीइंग ह्यूमन, ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्म प्रोडक्शन के काम करते हैं। सलमान खान भारत के सबसे लोकप्रिय और सफल बॉलीवुड अभिनेताओं में से एक हैं।

Image

सलमान खान (Salman Khan X Handle)

बॉलीवुड के दबंग हीरो, सलमान खान अब बड़े पर्दे पर अपनी ऐक्टिंग के जलवा दिखाने के बाद रियल एस्टेट सेक्टर में कदम रखने का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार, अब दबंग खान की रियल एस्टेट कंपनी "सलमान खान वेंचर्स" तेलंगाना में 10,000 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट से एक खास टाउनशिप और एक फिल्म और टेलीविजन स्टूडियो बनाएगी। इस टाउनशिप में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की एंटरटेनमेंट सुविधाएं शामिल होने की बात कही जा रही है। इस टाउनशिप में एक चैंपियनशिप गोल्फ कोर्स, हाई-एंड आराम की सुविधाएं, एक रेस कोर्स, चुने हुए नेचर ट्रेल्स और प्रीमियम रेजिडेंशियल स्पेस होंगे।

OTT कंटेंट, पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाएं मिलेंगी

इस स्टेट-ऑफ-द-आर्ट फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स को बड़े फॉर्मेट के प्रोडक्शन, OTT कंटेंट, पोस्ट-प्रोडक्शन सुविधाओं और टैलेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया जाएगा। SKV का इन्वेस्टमेंट तेलंगाना सरकार द्वारा तेलंगाना रेजिंग ग्लोबल समिट के पहले दिन साइन किए गए 2.43 लाख करोड़ रुपये के एग्रीमेंट का हिस्सा है।

3000 करोड़ की नेट वर्थ अभी

सलमान खान की नेट वर्थ अभी करीब 3000 करोड़ रुपये की है। वे फिल्मों के अलावा बीइंग ह्यूमन, ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्म प्रोडक्शन के काम करते हैं। सलमान खान भारत के सबसे लोकप्रिय और सफल बॉलीवुड अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें “भाई”, “भाईजान” और “सल्लू” के नाम से भी जाना जाता है। फिल्मी करियर में उन्हें 30+ साल हो चुके हैं और वे इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं। सलमान बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में से हैं जिनकी सबसे बड़ी और सबसे वफादार फैन फॉलोइंग है।

atul. Singh
अतुल सिंह author

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now ... और देखें

End of Article