बिजनेस

SAIL का जबरदस्त मुनाफा: पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 9 गुना बढ़कर ₹744 करोड़ पहुंचा

देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी सेल की कुल कमाई (रेवेन्यू) भी बढ़कर ₹26,083.90 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹24,174.80 करोड़ थी। हालांकि, खर्च भी बढ़ गया है। पहली तिमाही में सेल का कुल खर्च ₹25,189.19 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले यह ₹23,871.60 करोड़ था।

Image

SAIL Result (Pic Credit: iSTock)

Photo : iStock

SAIL Q1 रिजल्ट: देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी सेल (SAIL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी को इस तिमाही में ₹744.5 करोड़ का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह सिर्फ ₹81.7 करोड़ था। यानी मुनाफे में जबरदस्त उछाल आया है।

सेल ने शुक्रवार को शेयर बाजार को अपने तिमाही नतीजों की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि यह फायदा बेहतर कामकाज (ऑपरेशन), मजबूत कैश फ्लो और घरेलू बाजार में बढ़ी बिक्री की वजह से हुआ है।

कमाई और खर्च दोनों बढ़े

कंपनी की कुल कमाई (रेवेन्यू) भी बढ़कर ₹26,083.90 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹24,174.80 करोड़ थी। हालांकि, खर्च भी बढ़ गया है। पहली तिमाही में सेल का कुल खर्च ₹25,189.19 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले यह ₹23,871.60 करोड़ था।

कंपनी ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, सेल के मैनेजिंग डायरेक्टर अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि यह प्रदर्शन दिखाता है कि कंपनी की ऑपरेशनल एफिशिएंसी और बाजार पकड़ में सुधार हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू मांग में तेजी, सरकार से मिल रहे संरक्षण शुल्क, और स्टील उत्पादन क्षमता के विस्तार की वजह से कंपनी सभी क्षेत्रों में हाई-क्वालिटी स्टील दे रही है, चाहे वैश्विक हालात जैसे भी हों।

शेयर क्यों गिरे?

शानदार नतीजों के बावजूद शुक्रवार को बीएसई पर सेल के शेयर करीब 4% गिरकर ₹130.65 पर बंद हुए। गौर करने वाली बात यह है कि 1 अगस्त 2024 को इसका शेयर ₹156.30 पर था, जो पिछले एक साल का ऊपरी स्तर था। लेकिन इसके बाद से शेयर धीरे-धीरे गिरते गए और 12 फरवरी 2025 को ₹99.20 तक पहुंच गए, जो साल का सबसे निचला स्तर था।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article