बिजनेस

Sahara Refund Portal लॉन्च होने पर लोगों की प्रतिक्रियाएं, पैसा वापसी की जताई उम्मीदें-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 19, 2023, 06:51 AM IST

Sahara India Investors Reactions: गृह मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल लांच कर दिया है अब सहारा के वे निवेशक, जिनका पैसा सहारा में पैसा फंसा हुआ है, वह पोर्टल पर जरूरी दस्तावेज जमा कर रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Sahara India Refund Portal 2023: सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को 'सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल' की शुरुआत की। इस पोर्टल का मकसद सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा करोड़ों लोगों की मेहतन की कमाई को लगभग 45 दिनों में वापस करना है, उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया है।

वहीं सरकार के इस कदम से उन निवेशकों को भारी राहत मिलने की उम्मीद जागी है जो अपने पैसों की वापसी की आस लंबे समय से लगाए बैठे हैं, जानें 'सहारा' के निवेशकों ने इसपर क्या कहा-

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जमाकर्ताओं को भरोसा दिया कि अब उनका धन कोई नहीं रोक सकता है और पोर्टल पर पंजीकरण करने के 45 दिनों में उन्हें रिफंड मिल जाएगा।

सहारा रिफंड पोर्टल पर अप्लाई करने से पहले ऐसे निवेशक जिन्होंने 22 जुलाई 2022 से पहले सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लखनऊ, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड भोपाल, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, कोलकाता में पैसा जमा किया वह पोर्टल पर अप्लाई कर सकेंगे।

रिपोर्ट-रशद लारी

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article