Sahara India Refund Portal 2023: सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को 'सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल' की शुरुआत की। इस पोर्टल का मकसद सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा करोड़ों लोगों की मेहतन की कमाई को लगभग 45 दिनों में वापस करना है, उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब जमाकर्ताओं को ऐसे मामले में उनका धन वापस मिल रहा है, जहां कई सरकारी एजेंसियां शामिल हैं और प्रत्येक ने संपत्ति जब्त की है।
वहीं सरकार के इस कदम से उन निवेशकों को भारी राहत मिलने की उम्मीद जागी है जो अपने पैसों की वापसी की आस लंबे समय से लगाए बैठे हैं, यहां आप जानें किस 'सहारा' के निवेशकों को किन स्कीमों में मिलेगा Refund,इस बारे में जानिए...
सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जमाकर्ताओं को भरोसा दिया कि अब उनका धन कोई नहीं रोक सकता है और पोर्टल पर पंजीकरण करने के 45 दिनों में उन्हें रिफंड मिल जाएगा।
इन चीजों को कर लें तैयार-
सहारा रिफंड पोर्टल पर अप्लाई करने से पहले ऐसे निवेशक जिन्होंने 22 जुलाई 2022 से पहले सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लखनऊ, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड भोपाल, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, कोलकाता में पैसा जमा किया वह पोर्टल पर अप्लाई कर सकेंगे।
इसके अलावा 29 मार्च 2023 से स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड हैदराबाद में पैसा निवेश किया, वह लोग रिफंड के लिए अप्लाई कर सकेंगे साथ ही पोर्टल पर अप्लाई करने से पहले जमा की गई रकम के दस्तावेज सभी इकट्ठा कर लें। जिससे कि बाद में कोई दिक्कत नहीं हो।
